PBKS vs RR: “फिनिशर होना आशीर्वाद और अभिशाप है…”, राजस्थान के खिलाफ मैच जीताऊ पारी खेलने के बाद आखिर Shimron Hetmyer ने क्यों दिया ऐसा बयान

Pranjal Srivastava
Published On:
PBKS vs RR

बीती रात शनिवार को चंडीगढ़ में Punjab Kings और Rajasthan Royals के बीच रोमांचक मुकाबले खेला गया, जिसमें राजस्थान ने पंजाब को 3 विकेट से मात दे दी। इस मैच में राजस्थान की जीत के हीरो रहे Shimron Hetmayer जिन्होंने महज 10 गेंदों पर 27 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए।

वहीं इस तूफानी मैच सेवर पारी के लिए मुकाबले के बाद हेटमायर को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से भी नवाजा गया। उनके लिए ये अवॉर्ड बनता भी था, क्योंकि उन्होंने ये पारी तब खेली, जब राजस्थान का जीतना एक समय पर नामुमकिन लग रहा था। हालांकि उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी के बदौलत आखिरकार राजस्थान के हिस्से में इस टूर्नामेंट की पांचवीं जीत डाल दी।

इस बीच मुकाबले के बाद जब उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि टीम को मैच जिताना बहुत अच्छा है। हालांकि जब उनसे एक बेहतरीन फीनिशर होने के अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ा ही चौकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि फिनिशर होना आशीर्वाद और अभिशाप है।

Shimron Hetmyer को एक फीनिशर होना कैसा लगता है?

पंजाब के खिलाफ शानदार जीत के बाद जब राजस्थान रॉयल्स की जीत के हीरो शिमरॉन हेटमायर ने बात करते हुए कहा कि, “यह वास्तव में सिर्फ अभ्यास है, मैं पहले नेट्स पर ठीक से बल्लेबाजी करने की प्रैक्टिस करता हूं। फिर जब सभी लोग छक्का मारने की कोशिश कर चुके होते हैं तो मैं वापस चला जाता हूं।”

वहीं इसके बाद जब उनसे पूछा गया की एक बेहतरीन फीनिशर होने के बारे में वो क्या सोचते हैं, तो उन्होंने बड़ा ही हैरान करने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, “यह एक आशीर्वाद और एक अभिशाप है। कभी-कभी ऐसा होता है, कभी-कभी ऐसा नहीं होता। मुझे खुशी है कि मैं आज के मैच में (PBKS vs RR) अपनी टीम को जीत दिलाने में मदद कर सका।”

वहीं आखिरकार जब उनसे पूछा गया कि बतौर फीनिशर क्या उन्हें कभी असफल होने से डर लगता है, तो जवाब देते हुए हेटमायर ने कहा कि, “अंदर ये विचार आते तो हैं लेकिन बाद में, मैं इसे यथासंभव स्पष्ट रखने की कोशिश करता हूं। शुरुआत में कुछ गेंदों के बाद वह ट्रेंट बोल्ट मेरे पास आए और मुझे शांत किया। मैंने ट्रेंट बोल्ट से बात की थी और मैंने कहा कि भले ही मुझे दूसरा नहीं मिला, मैं सिंगल लेने की पूरी कोशिश करूंगा और कम से कम इसे टाई कराऊंगा।”

हेटमायर ने आगे यह भी बताया कि आखिरी गेंद पर छक्का लगाने के पीछे की कहानी क्या थी। उन्होंने कहा कि, “मैं बस एक या दो रन लेने के लिए थक रहा था और तभी मुझे फुल टॉस मिला और मैंने उस पर छक्का मारने की कोशिश की।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...