SA vs AUS Semi Final 2 Toss Update: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, आज किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?

Pranjal Srivastava
Published On:
SA vs AUS Semi Final 2 Toss Update

World Cup 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज गुरुवार यानी 16 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकाता के Eden Gardens में खेला जा रहा है। ये मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए दोनों टीमें पूरी तरह तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेहद ही शानदार होने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमों ने लीग मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है।

इस टूर्नामेंट के लीग मैचों में जहां दक्षिण अफ्रीका ने 9 में 7 मुकाबले जीते हैं और 14 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी 9 में से 7 मुकाबले जीते हैं और 14 अंक के साथ तीसरे पायदान पर है। आज के इस नॉकआउट मुकाबले पर सबकी नजरें टिकी होने वाली हैं, क्योंकि दोनों ही टीमें मैदान पर बड़ा स्कोर कायम करने में सक्षम हैं। इस बीच इस मैच का टॉस भी हो चुका है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

फैंस को फिर देखने मिल सकता है हाई स्कोरिंग मैच

आपको बता दें कि ईडेन गार्डन्स की पिच को क्रिकेट खेलने के लिए परफेक्ट पिच माना जाता है, क्योंकि इस पिच पर शुरुआत में तो तेज गेंदबाजों का बोलबाता होता है और बल्लेबाजों को उनकी गेंद का सामना करने में आफत आती है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है और गेंद पुरानी होती है।

पिच का मिजाज बदल जाता है और बल्लेबाजों की चांदी हो जाती है। इस पिच पर दक्षिण अफ्रीका की टीम इस टूर्नामेंट में 2 मुकाबले खेल चुकी है और दोनों ही मुकाबलों में स्कोर 300 के पार गया है। ऐसे में आज भी एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

बारिश कर सकती है मैच का मजा किरकिरा!

आपको बता दें कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को कोलकाता में सुबह से बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि शाम को यहां 30 से 60 प्रतिशत तक बारिश की आशंका जताई जा रही है। वहीं गुरुवार को कोलकाता को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभवना जताई जा रही है।

SA vs AUS Semi Final 2 के लिए दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेंबा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यॉन्सेन, गैराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कगीसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

SA vs AUS Semi Final 2 के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

डेविड वार्नर, ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम ज़म्पा और जोश हेज़लवुड

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Kapil Dev
|

Kapil Dev : कपिल देव ने इमरान खान के लिए उठाई आवाज, बोले- हर कैदी को मिलनी चाहिए मानवीय सुविधाएं

Kapil Dev – भारत के महान क्रिकेटर और पूर्व कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व कप विजेता ...

T20 Tri-Series
|

T20 Tri-Series : त्रिकोणीय T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम घोषित, सिकंदर रजा संभालेंगे कप्तानी

T20 Tri-Series – जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका और मेजबान नामीबिया के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय ...

Duleep Trophy
|

Duleep Trophy : शाहबाज अहमद का दलीप ट्रॉफी में तूफानी प्रदर्शन, 167 रन के बाद 3 विकेट

Duleep Trophy – भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर शाहबाज अहमद ने दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए अपनी ...

Tendulkar
|

Tendulkar : सचिन तेंदुलकर के नाम से वायरल हुई 2027 वर्ल्ड कप की फर्जी टीम, आकाश चोपड़ा ने खोली पोल

Tendulkar – 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर क्रिकेट जगत में अभी से चर्चा शुरू हो गई है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और ...

Jurel
|

Jurel : ध्रुव जुरेल ने 99 से 100 तक पहुंचने में खेलीं 13 गेंदें, अश्विन-मुरली विजय की खास लिस्ट में बनाई जगह

Jurel – भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार शतकीय पारी ...

BCCI
|

BCCI : युवा खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा फैसला, सट्टेबाजी और फिक्सिंग से बचाने की होगी जिम्मेदारी

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई अपनी नई जूनियर क्रिकेट चयनसमिति को सिर्फ खिलाड़ियों के चयन तक सीमित नहीं रखना चाहता। नई ...