SA vs IND Test Head-To-Head: टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ कैसा है दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड, जानें हेड-टू-हेड आंकड़ें

Pranjal Srivastava
Published On:
SA vs IND Test Head-To-Head

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज मंगलवार 26 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। ये मुकाबला सेंचुरियन के सुपर सपोर्ट पार्क में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। टी20 और वनडे के बाद अब सभी की नजरें इस दौरे की आखिरी सीरीज पर टिकी हुई है। खास बात यह है कि लगभग 1 महीने क्रिकेट से दूर रहने के बाद Virat Kohli और Rohit Sharma एक साथ इस सीरीज में वापसी कर रहे हैं।

इस दौरे पर पहले Suryakumar Yadav की कप्तानी में 1-1 से टी20 सीरीज ड्रॉ होने के बाद KL Rahul की कप्तानी में भारतीय टीम ने वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। वहीं अब रोहित शर्मा की कप्तानी में इस टेस्ट सीरीज को भी जीतकर भारतीय टीम ट्रॉफी के साथ वापसी करना चाहेगी। ऐसे में इस मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि टेस्ट क्रिकेट के आमने-सामने रिकॉर्ड में भारत और दक्षिण अफ्रीका में से किस टीम का पलड़ा भारी रहा है –

SA vs IND Test Head-To-Head: टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड भारत से बेहतर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच अबतक कुल 42 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 15 मुकाबलों मेें भारतीय टीम को जीत मिली है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने 17 टेस्ट मुकाबलों में जीत हासिल की है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच खेले गए 10 टेस्ट मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

वहीं दक्षिण अफ्रीका में खेलते समय भी भारतीय टीम के आंकड़ें फैंस की चिंता बढ़ा सकते हैं, क्योंकि प्रोटियाज के खिलाफ उनकी सरजमीं पर खेले गए 23 मुकाबलों में से टीम इंडिया को महज 4 में जीत नसीब हुई है, जबकि 12 टेस्ट मुकाबले अफ्रीकी टीम ने ही जीते हैं।

सेंचुरियन टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंगम, काइल वेरेन, मार्को जानसन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

सेंचुरियन टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Kohli
|

Kohli : Virat Kohli की सलाह नहीं भूले Jordan Cox, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले RCB के पूर्व साथी ने खोला राज

Kohli – इंग्लैंड को 19 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम ...

Pant
|

Pant : Rishabh Pant ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने; Adam Gilchrist का रिकॉर्ड तोड़ा

Pant – भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया। श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा ...

R Ashwin
|

R Ashwin : R Ashwin ने Sanjay Manjrekar की आलोचना को बनाया अपनी ताकत, बोले- ‘आर्टिकल मेरे लिए गुरु की तरह आया और जिंदगी बदल दी’

R Ashwin – टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर के शुरुआती दौर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा ...

India vs Sri Lanka
|

India vs Sri Lanka : गॉल टेस्ट में जीत के लिए टीम इंडिया को अपनानी होगी आक्रामक रणनीति, बारिश बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती

India vs Sri Lanka – गॉल में श्रीलंका के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया मजबूत स्थिति ...

Pujara
|

Pujara : Cheteshwar Pujara की Blind Ranking ने चौंकाया, Joe Root नंबर-1; Shubman Gill दूसरे तो Yashasvi Jaiswal पांचवें

Pujara – भारत के पूर्व दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने मौजूदा दौर के छह प्रमुख टेस्ट बल्लेबाजों की ब्लाइंड रैंकिंग की है। इस ...

Australia
|

Australia : 9 विकेट की हार के बाद बड़ा फैसला, Jake Weatherald टीम से बाहर; Matt Renshaw की वापसी

Australia – ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 9 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। डार्विन ...