SA20 Auction : ब्रेविस ने तोड़ा ट्रिस्टन स्टब्स का रिकॉर्ड – SA20 सीजन-4 की नीलामी में करोड़ में बिके

Atul Kumar
Published On:
SA20 2025 auction

SA20 Auction – SA20 लीग 2025 की नीलामी में दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और कप्तान एडेन मार्करम ने नई ऊंचाइयां छू लीं। दोनों खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी और रिकॉर्ड तोड़ रकम खर्च की गई।

ब्रेविस पर गांगुली की टीम ने लगाई रिकॉर्ड बोली

22 वर्षीय डेवाल्ड ब्रेविस को सौरव गांगुली की कोचिंग वाली प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 16.5 मिलियन रैंड (लगभग 8.3 करोड़ रुपये) में खरीदा। यह SA20 इतिहास की अब तक की सबसे महंगी बोली है। इससे पहले 2022 में ट्रिस्टन स्टब्स पर 9.2 मिलियन रैंड (4.6 करोड़ रुपये) खर्च किए गए थे।


गांगुली ने नीलामी के बाद कहा:
“ब्रेविस बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और पिछले डेढ़ साल में उन्होंने अपने खेल में काफी सुधार किया है। मैं प्रदर्शन को पैसों से नहीं जोड़ता, लेकिन वह स्पिन के खिलाफ शानदार खेलते हैं और यही हमारी बड़ी जरूरत थी।”

एडेन मार्करम को भी मिला मोटा कॉन्ट्रैक्ट

दक्षिण अफ्रीका के टी20 कप्तान एडेन मार्करम को डरबन सुपर जायंट्स ने 14 मिलियन रैंड (करीब 7 करोड़ रुपये) में खरीदा। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने उन्हें राइट टू मैच कार्ड से 12.4 मिलियन रैंड में रोकने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।

SA20 कमिश्नर ग्रीम स्मिथ का बयान

लीग कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने कहा कि नीलामी के आंकड़े रोमांचक हैं और यह दिखाता है कि फ्रेंचाइजी घरेलू खिलाड़ियों पर भरोसा कर रही हैं।
“SA20 ने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को ऐसा मंच दिया है जिससे उन्हें न केवल घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फायदा मिला है।”

नीलामी के आंकड़े

  • कुल खर्च: 129.3 मिलियन रैंड (लगभग 65 करोड़ रुपये)
  • दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों पर: 116.9 मिलियन रैंड (59 करोड़ रुपये)
  • 12 अंडर-23 खिलाड़ियों पर: 22.8 मिलियन रैंड (11.4 करोड़ रुपये)

प्रमुख साइनिंग्स

  • क्वेना मफाका (तेज गेंदबाज) – डरबन सुपर जायंट्स ने 2.3 मिलियन रैंड में खरीदा
  • वियान मुल्डर (ऑलराउंडर) – जोबर्ग सुपर किंग्स ने 9 मिलियन रैंड (4.5 करोड़ रुपये) में खरीदा
  • नांद्रे बर्गर (लेफ्ट-आर्म पेसर) – 6.3 मिलियन रैंड (3.1 करोड़ रुपये) में खरीदा
  • जैन्को स्मिट, बयांडा माजोला और जेजे बेसन ने भी SA20 में अपने पहले अनुबंध हासिल किए

कब होगा SA20 का चौथा सीजन?

SA20 का चौथा संस्करण इस साल 26 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक खेला जाएगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Follow Us On