Shubman Gill – शुभमन गिल 8 सितंबर को 26 साल के हो गए और इस खास मौके पर उन्होंने खुद को भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों की लिस्ट में शामिल कर लिया।
गिल अब उन खिलाड़ियों के एलीट क्लब का हिस्सा बन गए हैं जिन्होंने 26 साल की उम्र से पहले 6000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाए। इस लिस्ट में उनसे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और युवराज सिंह का नाम था।
सचिन तेंदुलकर – 26 की उम्र से पहले 12,978 रन
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने 26 वर्ष का होने से पहले ही 309 पारियों में 12,978 रन बना लिए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 40 अंतरराष्ट्रीय शतक निकले।
विराट कोहली – 8,728 रन
विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 26 साल की उम्र पूरी करने से पहले 211 पारियों में 8,728 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 26 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए।
युवराज सिंह – 6,661 रन
युवराज सिंह तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 26 साल की उम्र से पहले 211 पारियों में 6,661 रन बनाए थे। उनके बल्ले से इस दौरान 11 शतक निकले।
शुभमन गिल – 6,000 रन (नया एंट्री)
शुभमन गिल अब इस लिस्ट में चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 145 पारियों में 6000 रन पूरे किए हैं, जिसमें 18 अंतरराष्ट्रीय शतक शामिल हैं।
गिल ने युवराज से कहीं कम पारियों में यह मुकाम हासिल किया। जहां युवी ने 211 पारियों में 6,661 रन बनाए, वहीं गिल ने केवल 145 पारियों में ही 6000 रन का आंकड़ा छू लिया और ज्यादा शतक (18) भी जड़े।
26 वर्ष की उम्र से पहले भारत के टॉप रन स्कोरर
खिलाड़ी | पारियां | रन | शतक |
---|---|---|---|
सचिन तेंदुलकर | 309 | 12,978 | 40 |
विराट कोहली | 211 | 8,728 | 26 |
युवराज सिंह | 211 | 6,661 | 11 |
शुभमन गिल | 145 | 6,000+ | 18 |