PAK vs AUS वॉर्म अप मैच में हार के बाद Shadab Khan ने दी सफाई, कहा – “रोज हैदराबादी बिरयानी खाकर हम धीमे हो गए है”

Ankit Singh
Published On:
Shadab Khan

World Cup 2023 से पहले खेले गए वॉर्म अप मैचों में Pakistan का सिक्का नहीं चल पाया है। दरअसल, पाकिस्तान को इस मेगाटूर्नामेंट से पहले खेले गए दोनों ही मुकाबलों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। पहले New Zealand ने पाकिस्तान को करारी मात दी।

वहीं बीते दिन यानी 3 अक्टूबर को Australia के खिलाफ हैदराबाद के Rajiv Gandhi International Stadium में खेले गए अपने दूसरे वॉर्म अप मैच में भी पाकिस्तान को 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अब जाहिर सी बात है कि दोनों मैच में हार के बाद पाकिस्तान टीम की फॉर्म को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे है। हालांकि जब कल के मैच के लिए स्टैंडिंग कैप्टन Shadab Khan से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए एक मजेदार जवाब दिया।

Shadab Khan ने हैदराबादी बिरयानी को बताया हार का कारण

दरअसल, PAK vs AUS वॉर्म अप मैच में हार के बाद जब शादाब खान से टीम की हार का कारण पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए हैदराबादी बिरयानी को अपनी हार का मुख्य कारण बता दिया। दरअसल, ये परिणाम महत्वपूर्ण नहीं है। हमने इससे बहुत सारी सकारात्मक चीजें ली हैं। हमारा रवैया अच्छा था, लेकिन परिणाम हमारे हाथ में नहीं है। मुझे लगता है कि हमारी टीम में 11 खिलाड़ियों का फैसला हो चुका है। हम सिर्फ बेंच को अपना स्किल दिखाने के लिए समय देना चाहते थे।

शादाब ने इस दौरान ये भी कहा कि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों से हारकर भी उन्हें निराशा नहीं हुई, बल्कि इससे उन्हें काफी अनुभव मिला है। वहीं इसके बाद उन्होंने इस सवाल पर मजे लेते हुए हंसकर कहा कि – हम रोजाना हैदराबादी बिरयानी खा रहे हैं और शायद इसीलिए हम थोड़ा धीमे हो गए हैं।

अब 6 अक्टूबर को होगा पाकिस्तान का मुख्य मुकाबला

बता दें कि वॉर्म अप मैच अब समाप्त हो चुके हैं और अब सभी टीमें 5 अक्टूबर से विश्व कप 2023 के मुख्य मैच खेलने वाली हैं। ऐसे में पाकिस्तान को अपना पहला मुख्य मैच 6 अक्टूबर को Netherlands के खिलाफ खेलना है। वहीं इसके बाद 10 अक्टूबर को पाकिस्तान की भिड़ंत Sri Lanka से होनी है। हालांकि सबकी नजरें 14 अक्टूबर के दिन होने वाले IND vs PAK मुकाबले पर टिकी हुई हैं। सभी फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Kapil Dev
|

Kapil Dev : कपिल देव ने इमरान खान के लिए उठाई आवाज, बोले- हर कैदी को मिलनी चाहिए मानवीय सुविधाएं

Kapil Dev – भारत के महान क्रिकेटर और पूर्व कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व कप विजेता ...

T20 Tri-Series
|

T20 Tri-Series : त्रिकोणीय T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम घोषित, सिकंदर रजा संभालेंगे कप्तानी

T20 Tri-Series – जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका और मेजबान नामीबिया के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय ...

Duleep Trophy
|

Duleep Trophy : शाहबाज अहमद का दलीप ट्रॉफी में तूफानी प्रदर्शन, 167 रन के बाद 3 विकेट

Duleep Trophy – भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर शाहबाज अहमद ने दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए अपनी ...

Tendulkar
|

Tendulkar : सचिन तेंदुलकर के नाम से वायरल हुई 2027 वर्ल्ड कप की फर्जी टीम, आकाश चोपड़ा ने खोली पोल

Tendulkar – 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर क्रिकेट जगत में अभी से चर्चा शुरू हो गई है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और ...

Jurel
|

Jurel : ध्रुव जुरेल ने 99 से 100 तक पहुंचने में खेलीं 13 गेंदें, अश्विन-मुरली विजय की खास लिस्ट में बनाई जगह

Jurel – भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार शतकीय पारी ...

BCCI
|

BCCI : युवा खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा फैसला, सट्टेबाजी और फिक्सिंग से बचाने की होगी जिम्मेदारी

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई अपनी नई जूनियर क्रिकेट चयनसमिति को सिर्फ खिलाड़ियों के चयन तक सीमित नहीं रखना चाहता। नई ...