Najmul Hossain Shanto ने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में जड़ा शतक, युवा बल्लेबाज ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड

Ankit Singh
Published On:
Najmul Hossain Shanto

14 जून से अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच इकलौता टेस्ट मैच शुरू हो गया है, जो कि ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और पहले दिन ही Najmul Hossain Shanto ने 146 रनों की शतकीय पारी खेली।

FyuICUBX0AA02b6 1

Shanto के इस धमाकेदार पारी के बदौलत टीम की पहली पारी का स्कोर 382 रनों तक पहुंच पाया। वहीं इसके बाद अफगानिस्तान को 146 रनों पर ही ढेर करने के बाद एक बार फिर दूसरी पारी में भी Najmul Hossain ने शतक जड़ दिया। ऐसा करते हुए Shanto ने अपने नाम एक बड़ी कामयाबी दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़े: Virat Kohli से लेकर Rishabh Pant तक किस ब्रांड के जूते पहनना पसंद करते हैं आपके पसंदीदा क्रिकेटर्स, जानें पूरी डिटेल

Shanto के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड

आपको बता दें कि टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने के बाद Najmul Hossain Shanto ऐसा करने वाले बांग्लादेश के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। दरअसल, उन्होंने पहली पारी में 146 जबकि दूसरी पारी में 124 रनों की पारी खेलते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले बांग्लादेश के Mominul Haque ने साल 2018 में Sri Lanka के खिलाफ ऐसा कारनामा किया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 176 जबकि दूसरी पारी में 105 रनों की पारी खेली थी।

ये भी पढ़े: Shubman Gill पर टूटा ICC का कहर

मैच का हाल

मैच के हाल की बात करें तो जहां पहली पारी में Bangladesh की टीम ने 382 रन बनाए तो वहीं पहली पारी में बल्लेबाजी करने आई Afghanistan की टीम महज 146 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इसके बाद दूसरी पारी में बांग्लादेश ने एक बार फिर धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन दिया और तीसरे दिन 4 विकेट के नुकसान पर 425 रनों के साथ बांग्लादेश ने अपनी पारी घोषित कर दी है। इस स्कोर के साथ अब बांग्लादेश की टीम 661 रनों की लीड पर है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...