SRH vs MI: हार के बाद पूर्व खिलाड़ियों ने उठाए हार्दिक पांड्या की कप्तानी और रणनीति पर सवाल, दिग्गजों ने गिनवाई सभी गलतियां

Pranjal Srivastava
Published On:
SRH vs MI

बीते दिन बुधवार यानी 27 मार्च को Sunrisers Hyderabad और Mumbai Indians के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में IPL 2024 का 8वां मुकाबला खेला गया, जिसमें रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। इस अद्भूत मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 31 रनों से मुंबई इंडियंस को हरा दिया।

इस मुकाबले में पहली पारी से ही सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी लग रहा था। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए MI के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 20 ओवर में महज 3 विकेट के नुकसान पर 277 रन बना दिए। नतीजा ये रहा कि पूरी कोशिश के बावजूद MI की टीम निर्धारित 20 ओवर में महज 246 रन ही बना सकी और 32 रनों से मैच हार गई।

ऐसे में मुंबई की लगातार दूसरी हार के बाद अब टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों ने हार्दिक पांड्या की क्लास लगाई है। दरअसल, अंबाती रायडू और इरफान पठान ने इस हार के बाद अब हार्दिक की कप्तानी और रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तो आइए जानते हैं कि इन दिग्गजों ने हार्दिक को लेकर क्या कहा –

Ambati Rayudu ने हार्दिक की लगाई क्लास

आपको बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अंबाती रायडू ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि, “अपने धुरंधर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को गेंद देने के बजाय पंड्या ने पावरप्ले में खुद दो ओवर फेंके। हैदराबाद के बल्लेबाजों को रोकने की कोशिश करने के बजाय, हार्दिक पांड्या ने अपने उन गेंदबाजों को गेंदबाजी देना जारी रखा जो रन दे रहे थे। लेकिन उनकी योजना विफल हो गई, क्योंकि गेराल्ड कोएत्ज़ी और क्वेना मफ़ाका रनों को रोकने में कामयाब नहीं हो पा रहे थे।”

इरफान पठान ने बताया हार्दिक से कहां हुई चूक

दरअसल, इस मुकाबले के बाद हार्दिक की कप्तानी, गेंदबाजी और बल्लेबाजी की काफी आलोचना हो रही है। ऐसे में हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद इरफान पठान ने हार्दिक को एक ‘साधारण कप्तान’ कह दिया है। उन्होंने कहा कि, “हार्दिक पंड्या की कप्तानी सामान्य रही है। जब विस्फोटक बल्लेबाजी चल रही थी तो बुमराह को बहुत देर तक दूर रखना मेरी समझ से परे था।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...