SRH vs MI: “हम कुछ अलग चीजें आजमा सकते थे…”, हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद जानें हार्दिक पांड्या ने किसे ठहराया जिम्मेदार

Pranjal Srivastava
Published On:
SRH vs MI

बीते दिन बुधवार यानी 27 मार्च को Sunrisers Hyderabad और Mumbai Indians के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में IPL 2024 का 8वां मुकाबला खेला गया, जिसमें रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। इस अद्भूत मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 31 रनों से मुंबई इंडियंस को हरा दिया।

इस मुकालबे में ये मुंबई के लिए लगातार दूसरी हार थी। इससे पहले भी MI को पहले मुकाबले में Gujarat Titans के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में हैदराबाद के हाथों हार के बाद हार्दिक पांड्या ने अपनी गेंदबाजी का बचाव किया। वहीं इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और ईशान किशन की बल्लेबाजी की भी तारीफ़ की और टीम के नए गेंदबाज मफाका का भी बचाव किया।

Hardik Pandya ने हार के लिए किसे ठहराया जिम्मेदार?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हैदराबाद के हाथों लगातार दूसरी हार के बाद हार्दिक पांड्या ने मैच प्रेजेंटेशन के दौरान MI की हार पर बातचीत करते हुए कहा कि, “विकेट अच्छा था लेकिन 277, चाहे आप कितनी भी अच्छी या बुरी गेंदबाजी करें, अगर विपक्षी टीम 277 रन बना लेती है तो इसका मतलब है कि उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। यह वहां कठिन था। 500 के करीब रन बने इसलिए विकेट से बल्लेबाजों को मदद मिल रही थी।”

वहीं इसके आगे हार्दिक ने टीम की कमी पर झलक डालते हुए कहा कि, “हम कुछ अलग चीजें आजमा सकते थे, लेकिन हमारे पास युवा गेंदबाजी आक्रमण है और मैंने आज जो देखा वह मुझे पसंद आया। अगर गेंद कई बार स्टैंड में जाती है तो इधर-उधर भागना और समय पर ओवर पूरा करना निश्चित रूप से अलग है। तिलक वर्मा, रोहित शर्मा, ईशान किशन सहित सभी ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। बस कुछ चीजें हैं जिन्हें हमें सही करने की जरूरत है और हम ठीक हो जाएंगे।”

पांड्या ने टीम के नए गेंदबाज का किया बचाव

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुाकबले में Mumbai Indians की तरफ से अपना मैच खेलने वाले युवा गेंदबाज मफाका सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने स्पेल के दौरान 4 ओवर में 16 से अधिक की इकॉनमी से कुल 66 रन लुटाए। इस दौरान उन्हें एक भी सफलता हाथ नहीं लगी। ऐसे में मैच के बाद हार्दिक ने उनकी गेंदबाजी पर बात करते हुए हार्दिक ने कहा कि, “मेरे अनुसार वह शानदार था। अपने डेब्यू मैच में आकर और इस तरह की भीड़ से अभिभूत होकर उसने गेंदबाजी की और दिखाया कि उसके पास दिल है। भले उनके ओवर में रन गए लेकिन वह ठीक लग रहे थे। वह अपनी स्किल को दिखाना चाहता था जो शानदार है। उसके पास कौशल है, बस उसे कुछ खेल का समय चाहिए।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...