Asia Cup 2025 : सूर्यकुमार यादव को चाहिए सिर्फ 2 छक्के, रच देंगे बड़ा रिकॉर्ड

Atul Kumar
Published On:
Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 – भारत के स्टार बल्लेबाज और मौजूदा T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव एशिया कप 2025 में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब हैं।

शुक्रवार 19 सितंबर को अबू धाबी में होने वाले भारत बनाम ओमान ग्रुप-A मुकाबले में सूर्या के पास मौका है कि वो T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का एक बड़ा मील का पत्थर छू लें।

महारिकॉर्ड से बस दो छक्के दूर सूर्या

सूर्यकुमार यादव ने अब तक भारत के लिए 85 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं, जिसमें उन्होंने 166.38 की शानदार स्ट्राइक रेट से 2652 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 4 शतक और 21 अर्धशतक निकले हैं।

छक्कों की बात करें तो सूर्या के नाम 148 छक्के दर्ज हैं। यानी ओमान के खिलाफ अगर वह 2 छक्के लगा देते हैं, तो वह 150 छक्के पूरे करने वाले भारत के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

इससे पहले सिर्फ रोहित शर्मा ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं। रोहित ने अपने करियर में 150+ छक्के लगाए और इस समय उनके नाम 205 छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है।

T20I छक्कों की रेस में कहां खड़े हैं सूर्या?

सूर्यकुमार यादव फिलहाल 148 छक्कों के साथ छठे नंबर पर हैं। जैसे ही वह 2 छक्के लगाते हैं, वह निकोलस पूरन (149) को पीछे छोड़ देंगे। इस तरह वह दुनिया के टॉप-5 T20 छक्केबाजों में शामिल हो जाएंगे।

T20I में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीदेशछक्के
1रोहित शर्माभारत205
2मोहम्मद वसीमUAE183
3मार्टिन गप्टिलन्यूजीलैंड173
4जोस बटलरइंग्लैंड171
5निकोलस पूरनवेस्टइंडीज149
6सूर्यकुमार यादवभारत148

एशिया कप में भारत की स्थिति

भारत पहले ही एशिया कप 2025 के SUPER-4 स्टेज में पहुंच चुका है। ऐसे में ओमान के खिलाफ यह मैच ज्यादा दबाव वाला नहीं होगा, लेकिन सूर्या के लिए यह मुकाबला ऐतिहासिक हो सकता है।

उनके दो छक्के पूरे टीम इंडिया के लिए गर्व का पल होंगे, क्योंकि वह रोहित शर्मा की बराबरी करने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Follow Us On