Virat Kohli और KL Rahul की जोड़ी ने ध्वस्त किया Sachin और Sidhu का रिकॉर्ड, अपने नाम दर्ज किया ये कारनामा

Pranjal Srivastava
Published On:
Virat Kohli-KL Rahul

Asia Cup 2023 सुपर 4 के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा मुकाबला 10 सितंबर को बारिश के कारण तो रद्द हो गया था, लेकिन 11 सितंबर को रिजर्व डे पर ये मैच पूरा हुआ और इस दौरान भारतीय टीम ने बड़े अंतर से पाकिस्तान को हरा दिया।

इस मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने ही शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन Reserve Day पर पूरी तरह से Virat Kohli और KL Rahul का कब्जा रहा, क्योंकि दोनों ने ही सोमवार को सेंचुरी के कोलंबो के मैदान में रनों की बारिश कर दी। वहीं इस दौरान उन्होंने एशिया कप की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया और इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

ये भी पढ़े: Virat Kohli औऱ KL Rahul ने Asia Cup 2023 में रचा इतिहास, दोनों ने शतक लगाकर हासिल किया ये मुकाम

पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली जोड़ी बने Virat Kohli-KL Rahul

आपको बता दें कि विराट कोहली और केएल राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। दरअसल, इस मैच में कोहली और राहुल के बीच 233 रनों की साझेदारी हुई, जो अब तक पाकिस्तान के खिलाफ की गई सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है।

इससे पहले ये रिकॉर्ड Sachin Tendulkar और Navjot Singh Sidhu के नाम दर्ज था, जिन्होंने साल 1996 शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ 231 रनों की साझेदारी की थी। हालांकि कोहली और राहुल ने इससे 2 रन ज्यादा बनाकर इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर डाला।

ये भी पढ़े: Rohit Sharma ने शाहीन अफरीदी के उड़ाए होश, पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर लिया पिछले मैच का बदला, Watch Video!

ये कारनामा करने वाले तीसरे बल्लेबाज जोड़ी बने KL Rahul- Virat Kohli

दरअसल, कोहली और केएल राहुल इस पारी के साथ ही नंबर 3 और नंबर 4 पर वनडे के एक ही मैच में एक साथ शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। भारत की तरफ से सबसे पहले ये कारनामा Rahul Dravid और Sachin Tendulkar ने किया था, जिन्होंने केन्या के खिलाफ साल 1999 में एक साथ शतक ठोके थे।

वहीं उसके बाद साल 2009 में Gautam Gambhir और Virat Kohli ने भी श्रीलंका के खिलाफ एक बार फिर ये कारनामा कर दिखाया था। वहीं अब इसके बाद कोहली और राहुल की जोड़ी ने ये कमाल कर दिखाया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...