USA vs IND Pitch Report: न्यूयॉर्क में आज यूएसए के खिलाफ जीत का परचम लहराने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

Pranjal Srivastava
Published On:
USA vs IND Pitch Report

T20 World Cup 2024 का 25वां मुकाबला आज 12 जून यानी बुधवार को यूएसए और भारत के बीच भारतीय समयानुसार रात के 8 बजे से न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अपने 2 मुकाबले जीत चुकी हैं और सुपर 8 में पहुंचने के लिए दोनों टीमों को महज 1 और जीत चाहिए।

ऐसे में दोनों टीमें आज इस मुकाबले को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगी। तो ऐसे में आइए इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि आखिर न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रह सकता है –

USA vs IND Pitch Report

न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर अबतक जितने भी मुकाबले खेले गए हैं, सभी में तेज गेंदबाजों का दबदबा देखा गया है। इस पिच पर बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए बेहद मश्ककत करते देखा गया है। वहीं तेज गेंदबाजों को आसानी से विकेट मिल जाती है।

यहां तक कि इस पिच पर भारत ने अपना आखिरी मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ भी खेला था, जिसमें भारतीय बल्लेबाज 19 ओवर में महज 119 रन पर ढेर हो गए थे। हालांकि गेंदबाजी में बड़ा उलटफेर हो गया और भारत ने पाकिस्तान को 20 ओवर में महज 113 रन पर रोकते हुए जीत दर्ज की थी। ऐसे में इस मुकाबले में भी गेंदबाजों को ही सपोर्ट मिलते देखा जा सकता है।

दोनों टीमों की फुल स्क्वाड

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे/संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

यूएसए: स्टीवन टेलर, मोनांक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), एंड्रीज़ गौस, एरोन जोन्स, नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नोस्थुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Kohli
|

Kohli : Virat Kohli की सलाह नहीं भूले Jordan Cox, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले RCB के पूर्व साथी ने खोला राज

Kohli – इंग्लैंड को 19 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम ...

Pant
|

Pant : Rishabh Pant ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने; Adam Gilchrist का रिकॉर्ड तोड़ा

Pant – भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया। श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा ...

R Ashwin
|

R Ashwin : R Ashwin ने Sanjay Manjrekar की आलोचना को बनाया अपनी ताकत, बोले- ‘आर्टिकल मेरे लिए गुरु की तरह आया और जिंदगी बदल दी’

R Ashwin – टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर के शुरुआती दौर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा ...

India vs Sri Lanka
|

India vs Sri Lanka : गॉल टेस्ट में जीत के लिए टीम इंडिया को अपनानी होगी आक्रामक रणनीति, बारिश बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती

India vs Sri Lanka – गॉल में श्रीलंका के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया मजबूत स्थिति ...

Pujara
|

Pujara : Cheteshwar Pujara की Blind Ranking ने चौंकाया, Joe Root नंबर-1; Shubman Gill दूसरे तो Yashasvi Jaiswal पांचवें

Pujara – भारत के पूर्व दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने मौजूदा दौर के छह प्रमुख टेस्ट बल्लेबाजों की ब्लाइंड रैंकिंग की है। इस ...

Australia
|

Australia : 9 विकेट की हार के बाद बड़ा फैसला, Jake Weatherald टीम से बाहर; Matt Renshaw की वापसी

Australia – ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 9 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। डार्विन ...