“विराट को ट्रॉफी जीतने के लिए टीम बदलनी…”, Kevin Pietersen के बयान ने मचाया तहलका

Pranjal Srivastava
Published On:
Kevin Pietersen

IPL 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले तक आने के बाद RR के खिलाफ हारकर एक बार फिर से RCB को फाइनल में जाने का मौका नहीं मिल पाया। इस पूरे सीजन में RCB की तरफ से विराट कोहली ने अकेले काफी मेहनत की थी। भले ही उनकी टीम हारती रही, लेकिन इस दौरान उनका प्रदर्शन लगातार बेहतरीन रहा। ऐसे में इस हार से वो काफी निराश हुए।

इस बीच अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में छा गए हैं। दरअसल, केविन पीटरसन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ विराट कोहली के भविष्य के बारे में बहस छेड़ दी है, जिसमें उन्होंने सुझाव दिया गया है कि कोहली को आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए टीम बदलने की ज़रूरत है।

Virat Kohli को है टीम बदलने की जरुरत – Kevin Pietersen

आपको बता दें कि केविन पीटरसन ने हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स पर RCB की हार और विराट से शानदार प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए कहा कि, “मैंने इसे पहले भी कहा है और मैं इसे फिर से कहूंगा – अन्य खेलों में खेल के महान खिलाड़ियों ने टीमों को कहीं और जाने और गौरव की तलाश करने के लिए छोड़ दिया है। जब उन्होंने बहुत कोशिश की और बहुत कोशिश की – फिर से ऑरेंज कैप जीती और फिर से बहुत कुछ किया और फ्रेंचाइजी फिर से विफल हो गई”

पीटरसन ने इसके आगे कहा कि, “मैं टीम के ब्रांड और टीम में उनके द्वारा लाए गए व्यावसायिक मूल्य को समझता हूं… लेकिन विराट कोहली इसके हकदार हैं एक ट्रॉफी। वह उस टीम में खेलने का हकदार है जो उसे ट्रॉफी दिलाने में मदद कर सके।”

IPL 2024 में विराट का प्रदर्शन

जानकारी के लिए बता दें कि IPL 2024 में भले ही RCB का प्रदर्शन एवरेज रहा हो और उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इसके बूवजूद इस बात को नकारा नहीं जा सकता है कि वह जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट ने इस सीजन के कुल 15 मैच में 155.81 के स्ट्राइक रेट, 5 अर्धशतक और 2 शतक के साथ 741 रन बनाए हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...