PSL : अकरम का दावा—PSL की बॉलिंग दुनिया में सबसे कठिन IPL सिर्फ लंबा और थकाऊ

Atul Kumar
Published On:
PSL

PSL – पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के प्रमोशन के एक कार्यक्रम में वसीम अकरम ने जो कुछ कहा, उसने इस पूरे हफ़्ते क्रिकेट सर्कल में गर्माहट बढ़ा दी।

मंच पर पीएसएल के बड़े चेहरे—पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नक़वी (जिन पर एशिया कप ट्रॉफी-एपिसोड की छाया आज भी चलती है), रमीज़ राजा और लीग के सीईओ सलमान नसीर मौजूद थे। माहौल प्रो-पीएसएल था और अकरम ने उसी लय में बात की… लेकिन बात कुछ ज्यादा “लंबी” निकल गई—यहाँ तक कि बात IPL तक पहुँच गई।

और फिर वही हुआ जो अक्सर होता है—एक तारीफ में दूसरे की चुटकी।

वसीम अकरम ने PSL को नंबर-1 क्यों ठहराया—और किस संदर्भ में?

वसीम अकरम ने कहा कि उनके हिसाब से PSL विदेशी खिलाड़ियों के लिए सबसे आकर्षक लीग है क्योंकि इसकी अवधि सिर्फ 34–35 दिन होती है।
उनके शब्द थे—PSL क्वॉलिटी देती है, क्वांटिटी नहीं।

उन्होंने बिना नाम लिए IPL की तुलना करते हुए कहा:

“दूसरी लीग तीन महीने चलती है… बच्चे बड़े हो जाते हैं। लीग खत्म ही नहीं होती। ढाई–तीन महीने किसी के लिए भी ज्यादा हो जाते हैं। मैं भी बोर हो जाता हूं।”

यहाँ संदेश साफ था—PSL की कॉम्पैक्टनेस उसे विदेशी खिलाड़ियों के लिए “कंफर्टेबल” बनाती है।

मगर दिलचस्प बात यह है कि अकरम ने जिस IPL को ‘लंबा और बोरिंग’ कहा, उसमें वे खुद:

– कोच रह चुके हैं
– कमेंट्री कर चुके हैं
– रणनीतिक सलाहकार के रूप में पैसे भी कमा चुके हैं

इसलिए बयान को तटस्थ नजर से देखें तो यह टीकात्मक कम और प्रमोशनल ज्यादा सुनाई देता है।

PSL को ‘नंबर-1’ किस आधार पर कहा गया?

यह बात अकरम ने संदर्भित तरीके से कही—उन्होंने स्पष्ट किया कि बॉलिंग टैलेंट की दृष्टि से PSL श्रेष्ठ है।
उनके अनुसार PSL विदेशी खिलाड़ियों को हाई-स्किल बॉलिंग के कारण आकर्षित करती है। यह वह बिंदु है जिसे पिछले कुछ वर्षों में कई इंटरनेशनल खिलाड़ियों ने भी माना है—PSL में एवरेज पेसर्स कम, स्ट्राइक बॉलर ज्यादा हैं।

लेकिन यह “नंबर-1” का तमगा फॉर्मेट के किसी एक पहलू में दिया गया, न कि संपूर्ण लीग कम्पैरिजन में।

बावजूद इसके—IPL की श्रेष्ठता को स्वीकार भी किया

वसीम अकरम ने यह जुड़वाना नहीं भूले कि:

– IPL आज भी दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे समृद्ध, सबसे लोकप्रिय लीग है
– PSL को उन्होंने “दूसरे नंबर की लीग” माना

यानी इसे एक तरह का प्रमोशनल बयान + हल्की तंज + अनिवार्य स्वीकारोक्ति कहा जा सकता है।

क्या यह ‘मोहसिन नक़वी फैक्टर’ था?

कार्यक्रम में मौजूद लोग खुद दिलचस्प थे—
पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नक़वी, जिनपर ट्रॉफी चोरी की कहानी ने सोशल मीडिया पर मीम्स का पहाड़ खड़ा कर दिया था, मंच पर साथ बैठे थे।
ऐसे मंच पर PSL की तारीफ करना स्वाभाविक भी था और शायद औपचारिक दबाव भी।

अकरम के IPL वाले बयान को इसी संदर्भ में बहुत लोग ‘खुशामदी’ के रूप में भी देख रहे हैं—क्योंकि निष्पक्ष विश्लेषण में IPL की तुलना किसी भी T20 लीग से करना लगभग असंभव है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Follow Us On