Gujrat की टीम उतरेगी Mumbai मुंबई का विजयी रथ रोकने के लिए- मुंबई में खेली जा रही महिला प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात जाइंट्स के बीच मुकाबला होगा।

शाम 7:30 बजे से यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में काफी रोमांच देखने को मिलेगा।

मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में जीत का सिलसिला बरकरार रखना अहम होगा। मुंबई ने चार मैच खेले हैं, जिनमें से सभी में जीत हासिल की है। टीम 8 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है।

स्नेह राणा की कप्तानी वाली गुजरात जायंट्स के लिए इस मैच में जीत बेहद अहम है। लीग में टीम के चार मैचों में से एक जीता है, जबकि अन्य तीन हारे हैं।

तालिका में गुजरात जायंट्स के लिए बोर्ड पर दो अंक हैं और -3.397 का नेट रन रेट है। ऐसे में इस मैच को खेलना उनके लिए सेमीफाइनल में पहुंचना और भी अहम हो जाता है।

टूर्नामेंट के पहले दौर में इन दोनों टीमों के बीच केवल एक मैच खेला गया था। मुंबई इंडियंस ने 212 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके परिणामस्वरूप गुजरात की टीम पत्तों की तरह बिखर गई और 144 रनों से हार गई।

WPL 2023 GG vs MI Live Streaming: टीवी पर कैसे देखें लाइव

मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच WPL 2023 का मैच स्पोर्ट्स 18 पर देख सकते हैं।

WPL 2023 GG vs MI Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव

मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच WPL 2023 का मैच मोबाइल पर जियो सिनेमा एप पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Viral News: Irfan Pathan की बेगम हैं चाँद सी खूबसूरत, इरफान ने कराया अपनी पत्नी का दीदार.

क्रिकेट की दुनिया की हर हलचल, लेटेस्‍ट हिंदी न्यूज देखे Cricketyatri.com। पर

खेल की ताजा ख़बरेंIPL 2023, WPL 2023, Fantasy क्रिकेट से जुड़ी हर खबर जानने के लिए बने रहें..

Follow Us

Google NewsFacebookTwitterYoutubeInstagramApp

Sumit ChaudharyEditor

Sumit एक सपोर्ट जर्नलिस्ट हैं, सुमित को क्रिकेट मे काफी दिलचस्पी है, इसीलिए सुमित...