भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर जाने मौसम का हाल

Kiran Yadav
Published On:
Know about the weather conditions regarding the semi-final match between India and England

भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर जाने मौसम का हाल : भारत और इंग्लैंड की टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वह फाइनल में जाएगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिलेड में खेला जाएगा। वहीं इस मैच को लेकर सभी के मन में यह सवाल होगा कि मौसम कैसा हो सकता है और बारिश मैच में खलल डाल सकती है? आइए आपको बताते हैं एडिलेड में मौसम कैसा है?

एडिलेड में पूरी रात बारिश होती रही और इस समय पूरा शहर काले बादलों से घिरा हुआ है। रात भर हुई बारिश से एडिलेड के तापमान में भी काफी गिरावट आई है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। अब यहां शनिवार को बारिश होने की संभावना है. हालांकि अगर बारिश होती है तो सेमीफाइनल मैच के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है।

ये भी पढ़े :भारत-पाकिस्‍तान के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप फाइनल हो’, पाकिस्तान के मेंटर मैथ्यू हेडन ने बताया इसके पीछे का कारण

वहीं अगर बारिश के कारण रिजर्व डे धुल जाता है तो टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी क्योंकि वह अपने ग्रुप में टॉप पर थी और इंग्लैंड अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर था। हालांकि इसकी संभावना बहुत कम है और मैच भी हो सकता है।

आपको बता दें कि इस टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है। इंग्लैंड की टीम जहां आयरलैंड से हार गई, वहीं भारतीय टीम को भी दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा। भारत और इंग्लैंड दोनों ने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला है। दोनों टीमों में कुछ कमियां रही हैं। बारिश के चलते दोनों टीमें अपने संयोजन में बदलाव भी कर सकती हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...