Indore Pitch: BCCI की अपील के बाद ICC ने बदली इंदौर पिच की रेटिंग, डिमेरिट पॉइंट भी तीन से घटाकर एक किया

Published On:

BCCI की अपील के बाद ICC ने बदली इंदौर पिच की रेटिंग- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का तीसरा टेस्ट इंदौर में तीन दिन के अंदर खत्म हो गया था। आईसीसी पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रक्रिया के तहत इंदौर के पिच को खराब बताया गया था, जिसे अब बदल दिया गया है।


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच की पिच को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने ‘खराब’ पिचों की श्रेणी में डाल दिया था। इसके बाद बीसीसीआई ने 14 मार्च को इस फैसले के खिलाफ अपील की थी। अब आईसीसी ने बीसीसीआई की अपील पर पिच की रेटिंग बदल दी है और नया फैसला सुनाया है। आईसीसी ने इंदौर के होलकर स्टेडियम की पिच की रेटिंग ‘खराब’ से बदलकर ‘औसत से नीचे’ कर दिया है।

भारत को हार का सामना करना पड़ा था


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का तीसरा टेस्ट इंदौर में तीन दिन के अंदर खत्म हो गया था। आईसीसी पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रक्रिया के तहत इंदौर के पिच को खराब बताया गया था। दोनों टीमों के स्पिनरों को पहले दिन की शुरुआत से ही स्पिन के अनुकूल सतह से काफी मदद मिली थी। पहले दिन 14 में से 13 विकेट स्पिनर्स ने लिए थे।

पूरे मैच के दौरान गिरे 31 विकेटों में से 26 स्पिनरों ने लिए, जबकि केवल चार विकेट तेज गेंदबाजों के खाते में गए। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ की कप्तानी में भारत को हराया था। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया था। हालांकि, टीम इंडिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। अहमदाबाद में खेला गया आखिरी टेस्ट ड्रॉ रहा था।

आईसीसी पिचों को इन पांच आधार पर रेटिंग करता है।

  • बहुत अच्छा (Very Good)
  • अच्छा (Good)
  • औसत (Average)
  • औसत से नीचे (Below Average)
  • खराब (Poor)
  • अनुपयुक्त (Unfit)
image 31
Source- Social Media


आईसीसी ने तीन डिमेरिट पॉइंट्स दिए थे, जिसे बदला गया

होलकर स्टेडियम को आईसीसी ने तीन डिमेरिट पॉइंट्स दिए थे। काउंसिल ने यह फैसला मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड के पिच को लेकर रिपोर्ट जमा करने और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ से बात करने के बाद लिया था। इसके बाद बीसीसीआई ने आईसीसी के फैसले के खिलाफ अपील की थी। आईसीसी का दो सदस्यीय पैनल इस मामले में जांच के बाद और फैसले की समीक्षा करने के बाद पिच की रेटिंग बदल दी है। अब रेटिंग बदलने की वजह से डिमेरिट पॉइंट भी घटे हैं। तीन डिमेरिट पॉइंट की जगह अब पिच को सिर्फ एक डिमेरिट पॉइंट मिला है।

मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने क्या कहा था?

पिच पर बात करते हुए मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने कहा- पिच बहुत सूखी थी। वह बल्ले और गेंद के बीच संतुलन नहीं बना पा रही थी। पिच पर शुरू से ही स्पिनरों को बोलबाला रहा। मैच की पांचवीं गेंद पिच की सतह से टूट गई। साथ ही होलकर स्टेडियम की पिच पर सीम मूवमेंट बहुत कम या न के बराबर हुआ। पूरे मैच में अत्यधिक और असमान उछाल था।

यह भी पढ़ें – Shikhar Dhawan: क्या 2024 आम चुनाव से पहले राजनीति में आएंगे शिखर धवन? भारतीय ओपनर का जवाब सुनकर चौंक जाएंगे

image 32
Source-Social Media


इंदौर के नेहरू स्टेडियम पर लग चुका है प्रतिबंध

खराब पिच के कारण इंदौर पहले भी नुकसान उठा चुका है। होलकर स्टेडियम के अलावा यहां क्रिकेट के लिए नेहरू स्टेडियम भी था। 25 दिसंबर 1997 को भारत और श्रीलंका के बीच नेहरू स्टेडियम में वनडे मैच खेला गया था, जिसे सिर्फ 18 गेंद के बाद रद्द कर दिया गया था।

श्रीलंका के तत्कालीन कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने आरोप लगाए थे कि पिच ठीक से तैयार नहीं की गई और उन्होंने इस पर खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद आईसीसी ने इस स्टेडियम पर प्रतिबंध लगा दिया था। ऐसे में शहर को अंतरराष्ट्रीय मैच मिलने बंद हो गए थे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने परिवार संग वास करती हूं। मेने, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पुर्ण की है। मुझे जीवन के मनोहर पलों को कैमरा मे कैद करना अच्छा लगता है वहीं लिखती मे मजबूरी से नहीं शोक से हूं इसी के साथ जिंदगी के पल मुझे मेरे परिवार के साथ जीना पसंद है समय मिलने पर मां के साथ वक्त बिताना व नई जगहों पर घूमना मेरी प्रिय पसंद है इतिहासिक इमारतें को देखकर मेरे मन में कई कहानियां जन्म के लेती हैं मुझे जिंदगी में सकारात्मक रहना अच्छा लगता है, मेरी जिन्दगी कम पर अच्छे लोगों से परिपूर्ण है लोगो के चेहरे की मुस्कान लाना उनको खुश रखना यही मेरी जिंदगी का सुख है आने वाले समय में, मैं अपनी जिंदगी की कमियों को दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...