टी20 विश्वकप फाइनल में अगर बारिश हुई, तो कौन बनेगा विजेता, जानिए क्या है फाइनल का समीकरण

Kiran Yadav
Published On:
If it rains in the T20 World Cup final, then who will be the winner, know what is the equation of the final

टी20 विश्वकप फाइनल में अगर बारिश हुई, तो कौन बनेगा विजेता , जानिए क्या है फाइनल का समीकरण : टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल रविवार 13 नवंबर को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. हालांकि क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया मौसम विभाग के मुताबिक फाइनल के दिन मेलबर्न में बारिश होने की संभावना है, जो खेल का मजा खराब कर सकती है.

ऑस्ट्रेलिया मौसम विभाग के मुताबिक मेलबर्न में दो दिन बारिश की संभावना है। रविवार को बारिश की 95 फीसदी संभावना है। एक अनुमान के मुताबिक 25 मिमी तक बारिश हो सकती है। वहीं, सोमवार को भी 95 फीसदी बारिश होने की संभावना है। इस दिन 5 से 10 मिमी तक बारिश होने की संभावना है।

रिजर्व डे पर भी बारिश की संभावना

अगर दोनों दिन बारिश होती है, तो इंग्लैंड और पाकिस्तान दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा, लेकिन आईसीसी चाहेगी कि फाइनल मैच हो। आईसीसी ने इसके लिए नियम भी बनाए हैं। अगर रविवार को खेल शुरू होने से पहले बारिश होती है तो मैच रिजर्व डे पर होगा। रिजर्व डे के दिन दोनों टीमें कम से कम 10-10 ओवर का खेल खेलेंगी। अगर बारिश के कारण भी ऐसा नहीं हो पाता है तो दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।

ये भी पढ़े : 5 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने आईपीएल में ऑरेंज कैप जीती

सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने भारत को दी मात

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। वहीं, पाकिस्तान ने 19.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...