इरफ़ान पठान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ को दिया मुंहतोड़ जवाब

Kiran Yadav
Published On:
Irfan Pathan gave a befitting reply to Pakistan Prime Minister Shahbaz Sharif

इरफ़ान पठान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ को दिया मुंहतोड़ जवाब : टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया को इंग्लैंड से मिली करारी हार, इस हार ने भारत के हर क्रिकेट प्रेमी को काफी निराश किया है. इसके साथ ही पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने भी आलोचना करते हुए निराशा व्यक्त की है।

ऐसे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी भारत की हार पर तंज कसा और एक विवादित ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘तो इस रविवार को 152/0 बनाम 170/0 के बीच फाइनल मैच होगा।’

आपको बता दें कि पिछले विश्व कप में पाकिस्तान की टीम ने भारत को 10 विकेट से हराया था, जिसमें टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने 152 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे पाकिस्तान ने बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया.

और इस बार सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोए 170 रन बना लिए हैं, जिस पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी मजाक उड़ाया है. उनके इस ट्वीट पर भारतीय दर्शकों ने खूब गुस्सा जाहिर किया. ऐसे में भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को करारा जवाब दिया है.

ये भी पढ़े : IPL 2023: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने बीसीसीआई को सौंपी रिटेन और रिलीज़ खिलाड़ियों की लिस्ट

शाहबाज शरीफ के ट्वीट पर कमेंट करते हुए इरफान पठान ने लिखा कि, ‘आप और हम में यही फर्क है। हम अपनी खुशी से खुश हैं और आप दूसरों के दुख से। इसलिए हमारे अपने देश को बेहतर बनाने पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इरफान पठान के इस जवाब को काफी पसंद किया जा रहा है.

उन्होंने पाकिस्तान के पीएम को जबरदस्त जवाब देते हुए बताया कि दोनों देशों के लोगों और राजनेताओं में कितना बड़ा अंतर है. हालांकि, प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के इस जवाब पर अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल कल यानि 13 नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होगा। दोनों टीमों के पास दूसरी बार यह खिताब जीतने का मौका होगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...