टी20 वर्ल्ड कप 2022 फाइनल से पहले शादाब खान और मोईन अली ने बताया दोनों टीमों की तैयारी

Kiran Yadav
Published On:
Before the T20 World Cup 2022 final, Shadab Khan and Moin Ali told the preparation of both the teams

टी20 वर्ल्ड कप 2022 फाइनल से पहले शादाब खान और मोईन अली ने बताया दोनों टीमों की तैयारी : पाकिस्तान और इंग्लैंड (PAK vs ENG) के बीच टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) का फाइनल मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला जाएगा. इस खिताबी मुकाबले से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी एक कार्यक्रम के दौरान एक मंच पर एकत्रित हुए, जहां दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कल होने वाले बड़े मुकाबले की तैयारियों को लेकर प्रशंसकों के बीच अपनी राय रखी. आईसीसी और टी20 वर्ल्ड कप ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें पाकिस्तान के स्पिनर शादाब खान और इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने अपनी बात रखी है.

फाइनल मैच से पहले इस कार्यक्रम में दोनों टीमों के खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया. पाकिस्तान टीम के लिए इस टूर्नामेंट में गेंद और बल्ले से कमाल दिखाने वाले ऑलराउंडर शादाब खान से कल के फाइनल मैच से पहले पूछा गया कि क्या आप कल का मैच जीत रहे हैं, इस पर उन्होंने कहा,

“मुझे कल की उम्मीद है. हम जीतेंगे। हमें कल के मैच के नतीजे की चिंता नहीं है। बल्कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रहे हैं। जिसमें हम अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे।”

ये भी पढ़े : आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस में शामिल हुए जेसन बेहरेनडॉर्फ

इसके अलावा इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली से पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि इंग्लैंड कल का मैच जीत पाएगा और कैसे? जिस पर मोईन अली ने कहा, ‘हमारे पास बेहतरीन बैटिंग यूनिट है। हमने शानदार गेंदबाजी की है और हमारी फील्डिंग भी जबरदस्त है। इसलिए हम कल जीत के लक्ष्य के साथ उतरेंगे।

आपको बता दें कि इस इवेंट के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में बात करते नजर आए और सभी खिलाड़ी काफी रिलेक्स नजर आए. 1992 में ऑस्ट्रेलिया में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप की तरह इस बार भी इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे के खिलाफ फाइनल मैच खेलती नजर आएंगी.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

|

qmnyi1hwontqsn165y

f11e9k5

IND vs SL
|

IND vs SL : शुभमन गिल के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, सिर्फ 30 रन बनाते ही चेतेश्वर पुजारा को छोड़ देंगे पीछे

IND vs SL – भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज से ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, गिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। बाएं ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, देवदत्त पडिक्कल को मिला बड़ा मौका; सरफराज-शेख रशीद पर नजर

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ...

BCCI
|

BCCI : खिलाड़ियों की चोटों पर BCCI सख्त, देवजीत सैकिया VVS लक्ष्मण से करेंगे मुलाकात

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों चोटों की समस्या से जूझ रही है। एक के बाद एक खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण ...

Rodrigues
|

Rodrigues : जेमिमा रोड्रिग्स ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी संशय; चार्ली नॉट लेंगी जगह

Rodrigues – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मौजूदा द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा ...