टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मैच से पहले पाकिस्तान और इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे से मिले, देखें वीडियो

Kiran Yadav
Published On:
Before the final match of T20 World Cup 2022, the players of Pakistan and England team met each other, watch video

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मैच से पहले पाकिस्तान और इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे से मिले, देखें वीडियो : टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मैच इंग्लैंड और पाकिस्तान (PAK vs ENG) के बीच 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है. इस महा मुकाबले के लिए दोनों टीमें मेलबर्न पहुंच चुकी हैं. टूर्नामेंट के फाइनल मैच को लेकर दोनों देशों के प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। फैंस के उत्साह को देखते हुए आईसीसी ने आज एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें दोनों टीमों के सभी खिलाड़ी मौजूद रहे. इस इवेंट का एक वीडियो आईसीसी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। दूसरी ओर इंग्लैंड ने टीम इंडिया को दूसरे सेमीफाइनल में 10 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दोनों टीमों ने एक-एक बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है.

ये भी पढ़े : एयरपोर्ट पर जमीन पर झपकी लेते दिखे सूर्यकुमार यादव, युजवेंद्र चहल और ऋषभ पंत, धनश्री वर्मा ने शेयर की तस्वीर

पाकिस्तान टीम ने 2009 में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था, जबकि इंग्लैंड की टीम ने अगले वर्ष 2010 में वेस्टइंडीज की धरती पर ऑस्ट्रेलिया को हराकर ख़िताब पर क़ब्ज़ा जमाया था। टी20 फॉर्मेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में पहली बार ये टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी. फाइनल मैच से पहले हुए कार्यक्रम में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ियों ने फाइनल में पहुंचने पर एक-दूसरे से हाथ मिलाकर और गले मिलकर बधाई दी।

रमीज राजा ने टीम का मनोबल बढ़ाया

बीते दिन पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के अध्यक्ष और पूर्व खिलाड़ी रमीज राजा ने टीम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने जिक्र किया कि कैसे पाकिस्तान ने 1992 में इंग्लैंड को फाइनल में हराकर वनडे वर्ल्ड कप जीता था, जिस टीम का वह खुद हिस्सा थे।

चेयरमैन के संबोधन को लेकर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने कहा, ‘चेयरमैन के संबोधन के बाद सभी खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है. उन्होंने हमें शांत रहने और खेल पर ध्यान लगाने की सलाह दी है। टूर्नामेंट के दौरान हम जहां भी खेले प्रशंसकों का काफी सहयोग मिला, उन्होंने हमारा हौसला बढ़ाया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...