Most Ducks in IPL: Sunil Narine का ‘गोल्डन डक’ के साथ रहा है खास कनेक्शन, जानिए टॉप 4 खिलाड़ियों की लिस्ट

Published On:

Sunil Narine का ‘गोल्डन डक’ के साथ रहा है खास कनेक्शन- Ipl2023 का रोमांच हर दिन बढ़ता जा रहा है। अब तक कुल 19 मुकाबले खेले जा चुके है, जिसमें सभी टीमें शानदार प्रदर्शन करती नजर आई है। दिल्ली कैपिल्स को इस सीजन की एक भी जीत अभी तक नसीब नहीं हुई है। वहीं, गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायटंस ने अपने 3-3 मुकाबले जीत लिए है।

14 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर टीम को 23 रन से मात देते हुए सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। इस मैच में सुनील नरेन एक बार फिर गोल्डन डक का शिकार बने। बता दें कि आईपीएल इतिहास में सुनील का गोल्डन डक के साथ काफी गहरा कनेक्शन रहा है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं आईपीएल इतिहास में उन खिलाड़ियों के बारे में जो सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक का शिकार हुए है।

आईपीएल इतिहास में ये खिलाड़ी हुए सबसे ज्यादा डक आउट

1. मनदीप सिंह (कुल 15 बार डक आउट)

लिस्ट में पहले नंबर पर है मनदीप सिंह का नाम, जिन्होंने साल 2010-2023 तक कुल 110 मैच खेलते हुए 1694 रन बनाए है, लेकिन उनका नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक का शिकार होने में शामिल है। मनदीप कुल 15 बार शून्य पर आउट हुए है। वह दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, आरसीबी टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

2. सुनील नरेन (कुल 14 बार डक आउट)

लिस्ट में दूसरे नंबर पर है सुनील नरेल का नाम, जो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 14 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में गोल्डन डक का शिकार हुए। आईपीएल इतिहास में सुनील कुल 14 बार शून्य पर पवेलियन लौटे है। साल 2012-2023 से लेकर सनील ने कुल 152 मैच खेलते हुए 1032 रन बनाए है।

3. दिनेश कार्तिक (कुल 14 बार डक आउट)

लिस्ट में तीसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक का नाम शामिल है, जो आईपीएल इतिहास में कुल 14 बार गोल्डन डक का शिकार हुए है। कार्तिक दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात लायनंस, पंजाब किंग्स, केकेआर, मुंबई इंडियंस और आरसीबी का हिस्सा रह चुके है।

यह भी पढ़े – Oneday में सिर्फ ये क्रिकेटर ही लगा पाया है ट्रिपल सेंचुरी, 90% लोग नहीं जानते नाम

4. रोहित शर्मा (कुल 14 बार डक आउट)

चौथे नंबर पर है रोहित शर्मा का नाम, जिन्होंने साल 2008-2023 तक कुल 230 मैच खेलते हुए 5966 रन बनाए है, लेकिन कप्तान रोहित भी कुल 14 बार डक आउट हुए है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने परिवार संग वास करती हूं। मेने, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पुर्ण की है। मुझे जीवन के मनोहर पलों को कैमरा मे कैद करना अच्छा लगता है वहीं लिखती मे मजबूरी से नहीं शोक से हूं इसी के साथ जिंदगी के पल मुझे मेरे परिवार के साथ जीना पसंद है समय मिलने पर मां के साथ वक्त बिताना व नई जगहों पर घूमना मेरी प्रिय पसंद है इतिहासिक इमारतें को देखकर मेरे मन में कई कहानियां जन्म के लेती हैं मुझे जिंदगी में सकारात्मक रहना अच्छा लगता है, मेरी जिन्दगी कम पर अच्छे लोगों से परिपूर्ण है लोगो के चेहरे की मुस्कान लाना उनको खुश रखना यही मेरी जिंदगी का सुख है आने वाले समय में, मैं अपनी जिंदगी की कमियों को दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी

Follow Us On

Related Articles

BCCI
|

BCCI : 3 सितंबर को होगी बड़ी बैठक, इंग्लैंड-आयरलैंड की हार से लेकर खिलाड़ियों की चोट तक पर होगा मंथन

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 3 सितंबर को मुंबई में एक अहम बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में हाल ही ...

Tendulkar
|

Tendulkar : Sachin Tendulkar के साथ मिला था अवॉर्ड, 93 मैच में ठोके 7134 रन; फिर रिश्वत के आरोप ने खत्म कर दिया क्रिकेट करियर!

Tendulkar – क्रिकेट की दुनिया में कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिनमें प्रतिभा तो भरपूर होती है, लेकिन किस्मत और परिस्थितियां उनका साथ नहीं ...

Pakistan Cricket
|

Pakistan Cricket : इमाम उल हक पर भड़के आकिब जावेद, बोले- ‘दुनिया हम पर हंस रही है

Pakistan Cricket – पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। लगातार दो टेस्ट मैचों में करारी हार ...

Pakistan Cricket
|

Pakistan Cricket : इंग्लैंड में बुरी तरह फंसा पाकिस्तान, 7 खिलाड़ियों की छुट्टी बाबर आजम पर कसा तंज

Pakistan Cricket – इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की खराब स्थिति के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला लिया है। ...

Asian Games 2026
|

Asian Games 2026 : भारत-पाकिस्तान की शिकायतों पर जापान का जवाब, मैदान को लेकर कही बड़ी बात

Asian Games 2026 – जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट की तैयारियों को लेकर भारत, पाकिस्तान समेत कई एशियाई क्रिकेट बोर्डों ...

Pakistan vs England
|

Pakistan vs England : तीसरे टेस्ट से पहले PCB का बड़ा एक्शन, 7 खिलाड़ी बाहर; कोच भी हटाए, जानें नई टीम

Pakistan vs England – इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा और अप्रत्याशित फैसला ...