MI ने जीता दिल, कोलकाता के खिलाफ महिला टीम की जर्सी पहनकर उतरे खिलाड़ी; यह है खास वजह

Published On:

MI ने जीता दिल-महिला प्रीमियर लीग में पिछले महीने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया था।

विस्तार

आईपीएल के 22वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम एक खास जर्सी पहनकर उतरी। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार (16 अप्रैल) को मुंबई ने अपनी महिला टीम की जर्सी पहनी है। महिला प्रीमियर लीग में पिछले महीने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया था।

पुरुष टीम ने देश में लड़कियों के लिए करियर विकल्प के रूप में खेल को बढ़ावा देने के लिए विशेष जर्सी पहनी है। इस खास मौके पर वानखेड़े स्टेडियम में 19 हजार लड़कियां मैच देखने पहुंची हैं। मुंबई फ्रेंचाइजी की यह पहल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल (ईएसए) का हिस्सा है।

अर्जुन तेंदुलकर ने किया डेब्यू
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में रोहित शर्मा की जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। रोहित शर्मा के पेट में समस्या है। मुंबई की प्लेइंग-11 में डुएन जॉनसन को शामिल किया गया। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने इस मैच से आईपीएल में डेब्यू किया। वह 2021 से इस टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

यह भी पढ़े –सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का पूरा हुआ सपना, MI के लिए IPL में किया डेब्यू

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।

सबस्टीट्यूटः मनदीप सिंह, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, डेविड विसे।

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वधेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन यानसेन, राइली मेरेडिथ।

सबस्टीट्यूटः रोहित शर्मा, रमनदीप सिंह, अर्शद खान, विष्णु विनोद, कुमार कार्तिकेय।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने परिवार संग वास करती हूं। मेने, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पुर्ण की है। मुझे जीवन के मनोहर पलों को कैमरा मे कैद करना अच्छा लगता है वहीं लिखती मे मजबूरी से नहीं शोक से हूं इसी के साथ जिंदगी के पल मुझे मेरे परिवार के साथ जीना पसंद है समय मिलने पर मां के साथ वक्त बिताना व नई जगहों पर घूमना मेरी प्रिय पसंद है इतिहासिक इमारतें को देखकर मेरे मन में कई कहानियां जन्म के लेती हैं मुझे जिंदगी में सकारात्मक रहना अच्छा लगता है, मेरी जिन्दगी कम पर अच्छे लोगों से परिपूर्ण है लोगो के चेहरे की मुस्कान लाना उनको खुश रखना यही मेरी जिंदगी का सुख है आने वाले समय में, मैं अपनी जिंदगी की कमियों को दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...