कप्तान बनते ही बदली किस्मत, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, धमाकेदार फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार यादव

Published On:

कप्तान बनते ही बदली किस्मत- मुंबई इंडियंस के प्रमुख बल्‍लेबाज सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। कई बार वो बिना खाता खोले आउट हुए और आलोचनाओं से घिरे।पिछले मैच में गोल्डन डक पर आउट होने का हिसाब सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बखूबी अंदाज में चुकता कर दिया है।

आईपीएल 2023 में पहली बार सूर्या का बल्ला चला और क्या खूब चला। केकेआर के खिलाफ कप्तानी संभालते ही मानो सूर्यकुमार की किस्मत पलट गई और मायानगरी में मुंबई के बल्लेबाज ने जमकर धमाल मचाया।

फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार

Captain became the changed fate flying the seas Suryakumar Yadav left in the form with a bang

सूर्यकुमार ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 25 गेंदों 43 रनों की विस्फोटक पारी खेली। 43 रनों की विस्फोटक पारी के दौरान सूर्या अपने उसी पुराने अंदाज में नजर आए और उन्होंने केकेआर के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। 172 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सूर्या ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जमाए।

पिछले चार मैचों में फ्लॉप रहे थे सूर्या

आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले सूर्यकुमार यादव का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है। सूर्या ने इससे पहले खेले 4 मैचों में मात्र 27 रन बनाए थे और वह एक दफा जीरो पर भी पवेलियन लौटे थे।

ईशान ने भी खेली तूफानी पारी

सूर्यकुमार यादव से पहले ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस को तूफानी शुरुआत दी। ईशान ने महज 25 गेंदों में ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 58 रन कूटे। ईशान ने 232 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी इस पारी के दौरान 5 चौके और पांच छक्के जमाए। ईशान ने रोहित के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए मात्र 4.5 ओवर में 65 रन ठोके।

यह भी पढ़े – RCB की जीत के बाद विराट ने इस तरह पत्नी के लिए जताया प्यार, ऐसा था अनुष्का का रिएक्शन

वेंकटेश ने ठोका शतक

इससे पहले, वेंकटेश शुरुआत से ही शानदार फॉर्म में नजर आए और वानखेड़े के मैदान पर मुंबई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। वेंकटेश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए वेंकटेश ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 5 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के और 51 गेंदों पर 104 रन कूटे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने परिवार संग वास करती हूं। मेने, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पुर्ण की है। मुझे जीवन के मनोहर पलों को कैमरा मे कैद करना अच्छा लगता है वहीं लिखती मे मजबूरी से नहीं शोक से हूं इसी के साथ जिंदगी के पल मुझे मेरे परिवार के साथ जीना पसंद है समय मिलने पर मां के साथ वक्त बिताना व नई जगहों पर घूमना मेरी प्रिय पसंद है इतिहासिक इमारतें को देखकर मेरे मन में कई कहानियां जन्म के लेती हैं मुझे जिंदगी में सकारात्मक रहना अच्छा लगता है, मेरी जिन्दगी कम पर अच्छे लोगों से परिपूर्ण है लोगो के चेहरे की मुस्कान लाना उनको खुश रखना यही मेरी जिंदगी का सुख है आने वाले समय में, मैं अपनी जिंदगी की कमियों को दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी

Follow Us On

Related Articles

Kohli
|

Kohli : Virat Kohli की सलाह नहीं भूले Jordan Cox, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले RCB के पूर्व साथी ने खोला राज

Kohli – इंग्लैंड को 19 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम ...

Pant
|

Pant : Rishabh Pant ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने; Adam Gilchrist का रिकॉर्ड तोड़ा

Pant – भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया। श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा ...

R Ashwin
|

R Ashwin : R Ashwin ने Sanjay Manjrekar की आलोचना को बनाया अपनी ताकत, बोले- ‘आर्टिकल मेरे लिए गुरु की तरह आया और जिंदगी बदल दी’

R Ashwin – टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर के शुरुआती दौर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा ...

India vs Sri Lanka
|

India vs Sri Lanka : गॉल टेस्ट में जीत के लिए टीम इंडिया को अपनानी होगी आक्रामक रणनीति, बारिश बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती

India vs Sri Lanka – गॉल में श्रीलंका के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया मजबूत स्थिति ...

Pujara
|

Pujara : Cheteshwar Pujara की Blind Ranking ने चौंकाया, Joe Root नंबर-1; Shubman Gill दूसरे तो Yashasvi Jaiswal पांचवें

Pujara – भारत के पूर्व दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने मौजूदा दौर के छह प्रमुख टेस्ट बल्लेबाजों की ब्लाइंड रैंकिंग की है। इस ...

Australia
|

Australia : 9 विकेट की हार के बाद बड़ा फैसला, Jake Weatherald टीम से बाहर; Matt Renshaw की वापसी

Australia – ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 9 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। डार्विन ...