RCB vs CSK Dream 11 Prediction: बैंगलोर और चेन्‍नई आज इस Playing 11 के साथ संभाल सकती हैं मैदान

Published On:

RCB vs CSK Dream 11 Prediction –  क्रिकेट फैंस की दो चहेती टीमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बीच आज एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर आईपीएल 2023 का 24वां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों में कई धाकड़ खिलाड़ी शामिल है, जिसको देखते हुए आरसीबी-सीएसके मैच बेहद रोमांचकारी होने की उम्‍मीद है।आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर येलो आर्मी का टेस्ट लेगी।

बेहतरीन फॉर्म में बैंगलोर की टीम

चिन्नास्वामी के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन इस सीजन अब तक उम्दा रहा है। फाफ डुप्लेसी की अगुवाई में घरेलू मैदान पर खेले तीन मैचों में से दो में बैंगलोर ने जीत का स्वाद चखा है, जबकि लखनऊ के खिलाफ टीम ने मैच को महज एक विकेट से गंवाया था। आखिरी मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को इसी मैदान पर 23 रनों से पीटा था।

कोहली के बल्ले से बरस रहे रन

बल्लेबाजी की बात करें तो विराट कोहली इस सीजन प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं। कोहली के बल्ले से 4 मैचों में 214 रन निकल चुके हैं। फाफ डुप्लेसी का बल्ला भी चिन्नास्वामी में खूब चला है। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैन्स का जमकर मनोरंजन किया है। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और वेन पार्नेल ने नई गेंद से कहर बरपाया है, तो पिछले मैच में विजय कुमार वैशाक ने अपनी बॉलिंग से जमकर वाहवाही बटोरी थी।

घर में मिली थी चेन्नई को हार

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अपने आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों चेपॉक के मैदान पर हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, हार के बावजूद टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा ने अपनी स्पिन फिरकी से कमाल दिखाया था, तो तुषार देशपांडे भी विकेट चटकाने में सफल रहे थे। हालांकि, तेज गेंदबाज सिसांडा चोट के चलते इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

बल्लेबाजी में डेवोन कॉन्वे ने अर्धशतकीय पारी खेली थी, जबकि अजिंक्य रहाणे ने भी महज 19 गेंदों पर 31 रन जड़े थे। हालांकि, शानदार फॉर्म में चल रहे रुतुराज गायकवाड़ राजस्थान के खिलाफ सस्ते में पवेलियन लौटे थे।

राजस्थान के खिलाफ चला था धोनी-जडेजा का बल्ला

वहीं, आखिरी ओवरों में एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा ने बल्ले से जमकर गदर काटा था। धोनी ने 17 गेंदों में 32 रन कूटे थे, तो जडेजा ने 15 बॉल पर 25 रन बनाए थे। चेन्नई के लिए अच्छी खबर यह है कि माही बैंगलोर के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से फिट हैं।

यह भी पढ़े –RCB vs CSK Pitch Report: चिन्‍नास्‍वामी पर होगा हाई स्‍कोरिंग मैच या गेंदबाज पलटेंगे बाजी, जानें पिच रिपोर्ट

RCB vs CSK संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर संभावित प्लेइंग 11: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसी, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, हर्षल पटेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, वानिंदु हसरंगा, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज, विजय कुमार वैशाक।

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग 11: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, राजवर्धन हंगरगेकर, महेश तीक्षणा, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने परिवार संग वास करती हूं। मेने, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पुर्ण की है। मुझे जीवन के मनोहर पलों को कैमरा मे कैद करना अच्छा लगता है वहीं लिखती मे मजबूरी से नहीं शोक से हूं इसी के साथ जिंदगी के पल मुझे मेरे परिवार के साथ जीना पसंद है समय मिलने पर मां के साथ वक्त बिताना व नई जगहों पर घूमना मेरी प्रिय पसंद है इतिहासिक इमारतें को देखकर मेरे मन में कई कहानियां जन्म के लेती हैं मुझे जिंदगी में सकारात्मक रहना अच्छा लगता है, मेरी जिन्दगी कम पर अच्छे लोगों से परिपूर्ण है लोगो के चेहरे की मुस्कान लाना उनको खुश रखना यही मेरी जिंदगी का सुख है आने वाले समय में, मैं अपनी जिंदगी की कमियों को दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...