सूर्यकुमार यादव के ट्वीट पर ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर ने लूटी महफिल

Kiran Yadav
Published On:
Australia's female cricketer looted the party on Suryakumar Yadav's tweet

सूर्यकुमार यादव के ट्वीट पर ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर ने लूटी महफिल : टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में अपना जलवा बिखेरने के बाद अब न्यूजीलैंड दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं. भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच की सीरीज खेलनी है। न्यूजीलैंड पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव ने एक ट्वीट किया, ‘हैलो वेलिंगटन’, लेकिन एक ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर द्वारा उनके ट्वीट पर दिया गया जवाब अब खूब वायरल हो रहा है.

दरअसल, सूर्यकुमार के ट्वीट पर ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर ने लिखा, ‘हैलो यादव’। बता दें कि यह महिला क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि अमांडा वेलिंगटन हैं। वहीं न्यूजीलैंड के एक शहर का नाम वेलिंगटन भी है और वह देश की राजधानी भी हैं । ऐसे में अमांडा ने सूर्या के ट्वीट पर जिस तरह से कमेंट किया उसे काफी पसंद किया जा रहा है.

ये भी पढ़े : नफरत नहीं फैलानी चाहिए, शाहिद अफरीदी ने दी मोहम्मद शमी को नसीहत

न्यूजीलैंड दौरे पर तीन वनडे और तीन टी 20 मैचों की सीरीज खेलेगी भारतीय टीम

न्यूजीलैंड के इस दौरे पर टीम इंडिया को तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच की सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया है। ऐसे में वनडे टीम की अगुवाई शिखर धवन कर रहे हैं जबकि टी 20 में भारतीय टीम की कमान हार्दिक पांड्या संभालेंगे।

न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होगी। टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला 18 नवंबर को खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच 20 नवंबर को और तीसरा मैच 22 को होगा। इसके बाद 25 नवंबर से वनडे सीरीज शुरू होगी। दूसरा मैच 27 नवंबर को और तीसरा मैच 30 नवंबर को खेला जाएगा.

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत, शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...