ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कम्मिंस अगले साल आईपीएल में हिस्सा नहीं लेंगे, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Kiran Yadav
Published On:
Australia captain Pat Cummins will not participate in IPL next year, surprising reason revealed

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कम्मिंस अगले साल आईपीएल में हिस्सा नहीं लेंगे, सामने आई चौंकाने वाली वजह : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान पैट कमिंस ने आईपीएल 2023 से अपना नाम वापस ले लिया है। पैट कमिंस अब आईपीएल के अगले सीजन में नहीं खेलेंगे। पैट कमिंस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर ध्यान लगाने के लिए आईपीएल में नहीं खेलने का फैसला किया है।

पैट कमिंस की बात करें तो वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा थे। उन्होंने पिछले सीजन में उनके लिए कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन भी किया था। हालांकि, अब वह अगला सीजन नहीं खेलेंगे।

पैट कमिंस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कारण आईपीएल में नहीं खेलने का फैसला किया। पैट कमिंस ने ट्वीट के जरिए अपने आईपीएल में नहीं खेलने की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,

मैंने अगले साल के आईपीएल में नहीं खेलने का कठिन फैसला लिया है । अगले 12 महीनों में टेस्ट और वनडे सहित कई अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाने हैं। इसलिए एशेज सीरीज और वनडे वर्ल्ड कप से पहले मैं आराम करना चाहूंगा।
इसके बाद पैट कमिंस ने एक और ट्वीट किया और केकेआर फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा,

” केकेआर मेरी बात समझ गया और इसके लिए शुक्रिया।’ टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ शानदार हैं। मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही टीम में वापसी करूंगा। “

ये भी पढ़े : न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान, बोल्ट और गप्टिल बाहर

आपको बता दें कि आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन की तारीख का ऐलान पहले ही हो चुका है. अगली नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी। आगामी मिनी नीलामी में प्रत्येक टीम कम से कम 5 करोड़ की आरक्षित राशि के साथ नीलामी शुरू करेगी क्योंकि सैलरी पर्स को बढ़ाकर 95 करोड़ कर दिया गया है, जो पिछले साल के मुक़ाबले 5 करोड़ से अधिक है। अगर कोई फ्रैंचाइजी अपने खिलाड़ियों को ट्रेड करती है या रिलीज करती है, तो उस टीम का पर्स बैलेंस और भी बड़ा हो सकता है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...