5 शानदार पारियां जो विराट कोहली ने टी 20 वर्ल्ड कप में खेली

Kiran Yadav
Published On:
5 brilliant innings that Virat Kohli played in the T20 World Cup

5 शानदार पारियां जो विराट कोहली ने टी 20 वर्ल्ड कप में खेली : विराट कोहली अब तक के सबसे महान टी 20 बल्लेबाजों में से एक हैं। कोहली ने सबसे छोटे प्रारूप में समय-समय पर अपनी क्लास दिखाई है और भारत को टी 20 अंतरराष्ट्रीय में कई यादगार जीत दिलाई है।

वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज़्यादा रन बनाने वालों की सूची में पहले स्थान पर है, उन्होंने 110 मैचों में 51.97 की औसत से 3794 रन बनाये हैं, जिसमें 34 अर्धशतक और एक शतक शामिल है और उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 122 रन हैं।

वह 2014 और 2016 के ICC T20 विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। विराट कोहली ने टी 20 विश्व कप मैचों में कई यादगार परिया खेली हैं।

आज हम बात करेंगे विराट कोहली उन शानदार परियो की जो उन्होंने टी 20 वर्ल्ड कप में खेली। आइये एक नज़र डालते है उन परियो पर :

5. 78* बनाम पाकिस्तान , 2012 टी20 विश्वकप

image 5

विराट कोहली की पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई नाबाद 78 रनों की पारी टी20 विश्वकप में उनकी यादगार परियों में से एक हैं। कोलंबो में खेले गए भारत और पाकिस्तान के सुपर 8 मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान टीम ने 128 रन बनाए ।

जवाब में भारत के पहले ओवर में गौतम गंभीर के आउट होने बाद विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाज़ी की और 61 गेंदों पर नाबाद 78 रनों की पारी खेली जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे। भारत ने उस मैच को आठ विकेट से जीता था।

4. 72* बनाम दक्षिण अफ्रीका , 2014 टी20 विश्वकप

image 6

विराट कोहली ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहम पारी खेली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए 2014 टी20 विश्वकप के सेमी फाइनल में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए।

जवाब में भारत ने इस लक्ष्य को पांच गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस मुक़ाबले में विराट कोहली ने 44 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली और भारत को फाइनल में पहुंचाया।

3. 55* बनाम पाकिस्तान , 2016 टी20 विश्वकप

image 7

कोलकाता में सुपर 10 में खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच 2016 टी20 विश्वकप में एक बार फिर कोहली का जलवा देखने को मिला। इस महा मुकाबले में बारिश के चलते मैच 18 ओवर का खेला गया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान ने 118 बनाए।

जवाब में भारत ने रोहित शर्मा, शिखर धवन और सुरेश रैना के रूप में 23 रन पर तीन विकेट खोये। उसके बाद विराट कोहली ने युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी के साथ मोर्चा संभाला। कोहली ने 37 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल था। इस मैच को भारत ने छह विकेट से अपने नाम किया।

2. 82 * बनाम ऑस्ट्रेलिया , 2016 टी20 विश्वकप

image 8

मोहाली में खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच करो या मरो के मुक़ाबले में कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरुरी था। इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए।

जवाब में भारत ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की साझेदारी की बदौलत आखिरी ओवर में लक्ष्य को हासिल किया और मैच छह विकेट से अपने नाम किया। कोहली ने 51 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 82 रनों की यादगार पारी खेली।

1. 82 * बनाम पाकिस्तान , 2022 टी20 विश्वकप

image 9

मेलबर्न में खेले गए भारत और पाकिस्तान के महा मुकाबले में कोहली अपने पुरानी फॉर्म में नज़र आए। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी की और आठ विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।

जवाब में भारत ने 31 के स्कोर पर चार विकेट गवांए। उसके बाद विराट कोहली और हार्दिक पंड्या की साझेदारी ने भारत को मैच में वापसी करवाई और अंत में भारत ने मैच को चार विकेट से अपने नाम कर लिया। कोहली ने 53 गेंदों पर चार छक्के और छह चौके की मदद से 82 रनों की पारी खेली।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Emotional things related to Gautam Gambhir were also told
|

IPL 2023 : रॉबिन उथप्पा ने KKR के साथ जुड़ी अपनी भावनाओं को ट्विटर पर बताया, गौतम गंभीर से जुड़ी इमोशनल बातें भी बताई

IPL 2023 – रॉबिन उथप्पा ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ अपने समय के बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए ...

|

WTC 2023: विजडन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टीम का हुआ ऐलान,ऋषभ पंत भी होंगे शामिल

Wisden World Test Championship Team- वर्ष 2021-2023 विजडन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टीम का ऐलान कर दिया है।  इस टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ...

List of Indian players with highest score in all three formats of cricket
|

क्रिकेट के तीनों प्रारूप में उच्चतम स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट

क्रिकेट के तीनों प्रारूप में उच्चतम स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर एक नज़र : क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में रन बनाना बल्लेबाज़ों ...

Five Indian batsmen who have scored centuries in all three formats of cricket
|

पांच भारतीय बल्लेबाज़ों जिन्होंने क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में शतक लगाया है

पांच भारतीय बल्लेबाज़ों जिन्होंने क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में शतक लगाया है : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सफलता हासिल करना हर किसी ...

Three Indian batsmen who have scored most centuries in ODI World Cup
|

तीन भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने वनडे विश्वकप में सबसे ज्यादा शतक जड़े हैं

तीन भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने वनडे विश्वकप में सबसे ज्यादा शतक जड़े हैं: हर क्रिकटर जो अपने देश का प्रतिनिधित्व करता है , उसका सपना ...

List of batsmen who have scored double century in ODI history
|

वनडे इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची

वनडे इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक समय ऐसा भी था जब वनडे क्रिकेट में दोहरा ...