WTC 2023: विजडन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टीम का हुआ ऐलान,ऋषभ पंत भी होंगे शामिल

Published On:

Wisden World Test Championship Team- वर्ष 2021-2023 विजडन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टीम का ऐलान कर दिया है।  इस टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी अपनी जगह बना चुके हैं। 

Wisden World Test Championship playing XI- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ‘The oval’ में जून में खेला जाएगा। मैच के लिए दोनों टीमों का ऐलान होना बाकी हैं।  

इन सब के बीच विजडन ने 2021- 23 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के अलावा भारतीय टीम के दो और खिलाड़ियों भी को भी शामिल किया गया है। 

इन तीन भारतीय खिलाड़ी को मिली जगह 

विजडन ने 2021-2023 में हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में परफॉरमेंस के आधार पर 11 खिलाडी चुने हैं। टीम इंडिया के रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत को इस टीम में शामिल किया गया है. ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर टीम में हैं।  

वहीं, भारत के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा के एल राहुल और विराट कोहली को टीम में जगह नहीं मिली है। 

इन देशों के खिलाड़ियों को भी किया गया शामिल 

ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, पैट कमिंस और नाथन लियोन को भी इस टीम में शामिल किए गए हैं.श्रीलंका की टीम से दिमुथ करुणारत्ने और दिनेश चांदीमल को जगह दी गई है।  

वहीं इंग्लैंड से जॉनी बेयरस्टो और साउथ अफ्रीका से कगिसो रबाडा को टीम में शामिल किया गया है। 

7 जून से 11 जून तक खेला जाएगा फाइनल 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल मैच 7 जून से 11 जून तक इंग्लैंड के Kennington Oval (लंदन) के मैदान पर खेला जाएगा। 

यह भी पढ़ें – Asia Cup: एशिया कप की मेजबानी को लेकेर शाहिद अफरीदी बोले-BCCI टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजो तो हम उन्हे…

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल के लिए टीम जमा करने की आखिरी तारीख 7 मई है। टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) के फाइनल में जगह बनाई है। 

पिछली बार फाइनल में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. 

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने परिवार संग वास करती हूं। मेने, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पुर्ण की है। मुझे जीवन के मनोहर पलों को कैमरा मे कैद करना अच्छा लगता है वहीं लिखती मे मजबूरी से नहीं शोक से हूं इसी के साथ जिंदगी के पल मुझे मेरे परिवार के साथ जीना पसंद है समय मिलने पर मां के साथ वक्त बिताना व नई जगहों पर घूमना मेरी प्रिय पसंद है इतिहासिक इमारतें को देखकर मेरे मन में कई कहानियां जन्म के लेती हैं मुझे जिंदगी में सकारात्मक रहना अच्छा लगता है, मेरी जिन्दगी कम पर अच्छे लोगों से परिपूर्ण है लोगो के चेहरे की मुस्कान लाना उनको खुश रखना यही मेरी जिंदगी का सुख है आने वाले समय में, मैं अपनी जिंदगी की कमियों को दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...