सीएसके द्वारा रिटेन किए जाने के बाद रवींद्र जडेजा ने दी पहली प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
Ravindra Jadeja's first reaction after being retained by CSK

सीएसके द्वारा रिटेन किए जाने के बाद रवींद्र जडेजा ने दी पहली प्रतिक्रिया : आईपीएल 2022 के बाद से ही चर्चा चल रही थी कि स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। फ्रेंचाइजी उन्हें आईपीएल 2023 से पहले रिलीज कर सकती हैं।

मीडिया में इस तरह की कई अफवाहें तैर रही थीं कि चेन्नई और जड्डू के बीच संबंध पहले जैसे नहीं हैं। इन अफवाहों को तब बल मिला जब जड्डू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी पोस्ट हटा दिए।

हालांकि, अब इन सभी अटकलों पर विराम लग गया है और आज चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा को अगले सीजन के लिए रिटेन करने की घोषणा की। कुछ देर बाद रवींद्र जडेजा ने संकेत दिया कि सब ठीक है।

फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किए जाने के बाद भारतीय ऑलराउंडर ने ट्विटर पर एमएस धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,

सब कुछ ठीक है #रीस्टार्ट 

ये भी पढ़े : आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन के लिए सभी टीमों के पास कितने पैसे मौजूद हैं ?

आपको बता दें कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने जडेजा को 16 करोड़ में अपने साथ रिटेन किया था. इसके बाद सीजन शुरू होने से पहले उन्हें एमएस धोनी की जगह टीम का कप्तान भी बना दिया गया।

हालांकि अपनी कप्तानी में जडेजा टीम से अच्छा प्रदर्शन नहीं करा पाए और उनका खुद का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा. इसी वजह से उन्होंने सीजन के बीच में एक बार फिर धोनी को कमान सौंपी। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका और टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई।

चेन्नई सुपर किंग्स ने आगामी मिनी नीलामी से पहले अपने आठ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। इसमें सबसे बड़ा नाम टीम के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का है। ब्रावो के अलावा टीम ने क्रिस जॉर्डन, रॉबिन उथप्पा (रिटायर), एडम मिलने, हरि निशांत, भगत वर्मा, केएम आसिफ और नारायण जगदीशन को भी रिलीज किया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

|

qmnyi1hwontqsn165y

f11e9k5

IND vs SL
|

IND vs SL : शुभमन गिल के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, सिर्फ 30 रन बनाते ही चेतेश्वर पुजारा को छोड़ देंगे पीछे

IND vs SL – भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज से ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, गिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। बाएं ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, देवदत्त पडिक्कल को मिला बड़ा मौका; सरफराज-शेख रशीद पर नजर

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ...

BCCI
|

BCCI : खिलाड़ियों की चोटों पर BCCI सख्त, देवजीत सैकिया VVS लक्ष्मण से करेंगे मुलाकात

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों चोटों की समस्या से जूझ रही है। एक के बाद एक खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण ...

Rodrigues
|

Rodrigues : जेमिमा रोड्रिग्स ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी संशय; चार्ली नॉट लेंगी जगह

Rodrigues – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मौजूदा द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा ...