बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलेंगे भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जीताने वाले कप्तान उन्मुक्त चंद

Kiran Yadav
Published On:
India's Under-19 World Cup winning captain Unmukt Chand will play in Bangladesh Premier League

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलेंगे भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जीताने वाले कप्तान उन्मुक्त चंद : भारत की अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान और 2012 में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता चुके उन्मुक्त चंद बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में खेलते नजर आ सकते हैं। उन्मुक्त चंद ने खुद को बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2023 के ड्राफ्ट में शामिल किया है। टूर्नामेंट के 9वें एडिशन का आयोजन 6 जनवरी से 16 फरवरी के बीच किया जा सकता है।

प्लेयर्स ड्राफ़्ट सीज़न के शुरू होने से लगभग दो महीने पहले होगा। बीपीएल के अगले सीजन का ड्राफ्ट 23 नवंबर को आने की संभावना है जहां सभी सातों फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीमों को मजबूत करने की कोशिश करेंगी। ड्राफ्ट में उपलब्ध खिलाड़ियों में से फ्रेंचाइजी अपनी रणनीति के अनुसार खिलाड़ियों का चयन कर सकती हैं.

टीमों के लिए स्थानीय और विदेशी खिलाड़ियों को साइन करने की कोई सीमा तय नहीं की गई है। रविवार को न्यू एज से बात करते हुए बीपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष ने कहा,

हम 23 नवंबर को बांग्लादेश प्रीमियर लीग के ड्राफ़्ट का आयोजन करेंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस सीजन से डीआरएस भी मिल जाएगा। एक बार कार्यक्रम तय हो जाने के बाद हम अन्य चीजों पर भी गौर करेंगे। कुछ नियमों में बदलाव हो सकता है और उससे पहले हम सब कुछ साफ कर देंगे। उन्मुक्त चंद विदेशी लीग में खेलने के लिए स्वतंत्र

ये भी पढ़े : पूर्व भारतीय खिलाड़ी वसीम जाफर बने पंजाब किंग्स के नए बैटिंग कोच

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार , अनुभवी बल्लेबाज उन्मुक्त चंद खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं। इसमें 350 विदेशी उम्मीदवार शामिल हैं। हालांकि भारतीय क्रिकेटरों को किसी भी विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं है, लेकिन उन्मुक्त चंद ने पहले ही संन्यास की घोषणा कर दी है।

वह न तो आईपीएल में खेलते हैं और न ही घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और यही कारण है कि वह विदेशी लीग में खेलने के लिए स्वतंत्र हैं। वह पहले बीबीएल में मेलबर्न रेनेगेड्स का हिस्सा रह चुके हैं और उन्होंने यूएसए मेजर लीग में तीन साल का करार किया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...