वीवीएस लक्ष्मण ने बताई हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली खूबियां , न्यूज़ीलैंड सीरीज से पहले कही यह बात

Kiran Yadav
Published On:
VVS Laxman told the qualities of Hardik Pandya's captaincy, said this before the New Zealand series

वीवीएस लक्ष्मण ने बताई हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली खूबियां , न्यूज़ीलैंड सीरीज से पहले कही यह बात : भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है। यहां टीम इंडिया तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। टी20 टीम की कमान हार्दिक पांड्या संभालेंगे, जबकि वनडे टीम की कमान शिखर धवन संभालेंगे।

इसके साथ ही वीवीएस लक्ष्मण यहां भारतीय टीम के कोच की भूमिका में हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मैच से एक दिन पहले उन्होंने टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी की कई खूबियां गिनाई हैं.

वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है, ‘वह (हार्दिक पांड्या) शानदार कप्तान हैं। हमने देखा है कि उन्होंने आईपीएल में गुजरात टाइटंस के साथ क्या किया है। मैंने आयरलैंड सीरीज में उनके साथ काफी समय बिताया है।

वह रणनीति बनाने में तो माहिर हैं ही, साथ ही वह मैदान पर भी काफी शांत रहते हैं। जब आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे होते हैं तो यह बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। क्योंकि यहां ऐसे हालात भी आते हैं जब बहुत दबाव होता है. इसलिए एक नेता के तौर पर आपको शांत रहना होगा।

ये भी पढ़े : सिडनी की जेल में बंद दनुष्का गुणाथिलाका को इन शर्तों के साथ मिली ज़मानत

लक्ष्मण कहते हैं, ‘ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी और खेल के प्रति जुनून अनुकरणीय है। वह जिस तरह से मैदान में टीम का नेतृत्व करते हैं वह अद्भुत है। वह खिलाड़ियों के कप्तान हैं। वह दोस्ताना है। साथी खिलाड़ी उन पर भरोसा करते हैं। और यही वो चीजें हैं जिनकी वजह से मैं एक कप्तान के तौर पर उन्हें पसंद करता हूं।

पहला मैच वेलिंगटन में होगा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन में खेला जाएगा. दोनों टीमें 18 नवंबर को दोपहर 12 बजे आमने-सामने होंगी। इसके बाद बैक टू बैक दो टी20 और फिर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। अगले 13 दिनों में कुल मिलाकर 6 मैच होंगे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...