IPL 2023: Mohammed Shami ने रचा नया इतिहास, बनें पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

Pranjal Srivastava
Published On:
Mohammed Shami

IPL 2023 के Qualifier-2 में बीते दिन एक रोमांचक मैच में Gujarat Titans ने Mumbai Indians को 62 रनों से मात दे दी। इस जीत के साथ ही जहां एक तरफ MI इस लीग से बाहर हो गई तो वहीं दूसरी तरफ GT लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच चुकी है। इस मैच में GT की तरफ से शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए Shubman Gill और Mohit Sharma इस मैच के हीरो साबित हुए, लेकिन वहीं गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज Mohammed Shami ने भी इस मैच के दौरान एक बेहतरीन कामयाबी हासिल कर ली है।

mohammedshamiipl2023 three four 1

Mohammed Shami ने रचा इतिहास

आपको बता दें कि इस मैच में Mohammed Shami ने 2 विकेट झटके और इसी के साथ उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया। दरअसल, शमी IPL History के एक सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अब तक, ये रिकॉर्ड Trent Boult के पास था, जिन्होंने एक सीजन के पावरप्ले में कुल 16 विकेट लिए थे। हालांकि अब 17 विकेटों के साथ शमी ने इस रिकॉर्ड पर अपना नाम दर्ज कर लिया है।

FxEb5n aUAEMYbT 2

मैच का हाल

गौरतलब है कि बीते मैच में GT ने MI को 62 रनों से मात दे दी। इस मैच में जहां Shubman Gill ने 60 गेंदों पर 129 रनों की पारी खेली और MI के सामने 234 रनों का टारगेट दिया। वहीं Mohit Sharma ने अकेले ही 10 रन देकर 5 विकेट झटके और इसी के साथ Rashid Khan और Mohammed Shami के हिस्से में भी 2-2 विकेट आए।

IPL 2023 Final में पहुंची GT

बीते दिन MI के खिलाफ मैच जीतने के बाद अब Gujarat फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है और अब 28 मई को IPL 2023 Trophy के लिए Chennai Super Kings से टक्कर लेगी। गौरतलब है कि पिछले साल भी आईपीएल की ट्रॉफी पर गुजरात ने ही अपना कब्जा जमाया था। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस साल की ट्रॉफी किसके हाथ में जाती है?

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...