Virat Kohli को यूं ही नहीं कहा जाता है King, मैदान पर पंगा लेने वालों को देते हैं करारा जवाब, Watch Video!

Pranjal Srivastava
Published On:
Cricketyatri Ft Image

Virat Kohli रियल लाइफ में जितने शांत नजर आते हैं मैदान पर उतने ही ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं। मैदान पर अक्सर ही उनकी विपक्षी टीमों के खिलाड़ियों के साथ तू-तू मैं-मैं हो ही जाया करती है। अभी हाल ही में IPL 2023 में एक मैच के दौरान King Kohli और अफगानिस्तान के गेंदबाज Naveen-Ul-Haq के बीच भी मैच के दौरान गरमा-गरमी देखने को मिली थी, जो काफी लंबे समय तक चर्चा का विषय बनी रही थी। वहीं इस विवाद में Gautam Gambhir भी कूद पड़े थे, जिसके बाद कोहली के फैंस ने भी उनकी जमकर क्लास लगाई थी।

यूं ही नहीं कहे जाते King Kohli

गौरतलब है कि किंग कोहली मैदान पर अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए काफी लोकप्रिय हैं। ऐसी शायद ही कोई टीम होगी, जिसके किसी न किसी खिलाड़ी से साथ कोहली का पंगा ना हुआ हो। इसमें से कई किस्से तो लोग भूल जाते हैं जबकि कई किस्से यादों की तरह अमर रह जाते हैं। ऐसा ही एक किस्सा है, जब भारत और West Indian Team के साथ क्रिकेट मैच खेला जा रहा था। इस दौरान वेस्टइंडीज के गेंदबाज Williams गेंदबाजी कर रहे थे।

Williams की हरकत पर भड़के थे किंग कोहली

एक विकेट लेने के बाद विलियम्स अपने हाथ से कुछ लिखने का इशारा करते हुए भारतीय बल्लेबाज को आउट कर उनपर तंज कसते हैं और ये विराट कोहली को ठीक नहीं लगता। इसके बाद किंग कोहली जब रन भाग रहे होते हैं, तो Williams जानबूझकर उनके सामने आ जाते हैं। उनकी इस हरकत पर कोहली काफी गुस्सा हो जाते हैं और अंपायर से उनकी शिकायत करते हैं, जिसके बाद अंपायर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ देते हैं, लेकिन कोहली इस चीज का बदला लेने की सोच लेते हैं।

Virat Kohli and Kesrick Williams

Williams और King Kohli के बीच छिड़ी थी इतिहास रचने की जंग

इस दौरान जब Williams कोहली को अगली गेंद डालते हैं, तो किंग कोहली उनकी गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचा देते हैं और फिर अगली 4 गेंदों पर भी छक्के और चौकों की बारिश हो जाती है। इसके बाद आता है असली मूमेंट, Williams की गेंदों पर जमकर धुनाई करने के बाद King Kohli उनका ही बनाया हुआ Signature Symbol अपने हाथों से करते नजर आते हैं। ऐसा करके वो Williams को सबक सिखाते हैं भारतीय से पंगा लेना भारी पड़ता है। इस मैच के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं, जिसमें Virat Kohli अपने दमदार स्टाइल में Williams को सबक सिखाते नजर आ रहे हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...