न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया दिल जीतने वाला काम, बीसीसीआई ने शेयर किया खास वीडियो

Kiran Yadav
Updated On:
After the match against New Zealand, Suryakumar Yadav did a heart-warming act, BCCI shared a special video

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया दिल जीतने वाला काम, बीसीसीआई ने शेयर किया खास वीडियो : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज माउंट माउंगानुई में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 65 रन से जीत दर्ज की. भारत की ओर से इस मैच के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे. उन्होंने 51 गेंदों में 11 चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 111 रन बनाए।

सूर्यकुमार को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिए और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। यादव की इस प्यारी सी जेस्चर का वीडियो बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है.

सूर्यकुमार पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने कई शानदार पारियां खेलकर टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. दूसरे टी20 में सूर्यकुमार ने अपने टी20 इंटरनैशनल करियर का दूसरा शतक लगाया। इस शानदार पारी के बाद सूर्यकुमार ने मैदान पर मौजूद अपने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिए और तस्वीरें भी खिंचवाईं.

बीसीसीआई ने उनका ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,

“मैदान के अंदर और बाहर दिल जीतने वाले सूर्यकुमार यादव का यही तरीका है।”

ये भी पढ़े : टेस्ट क्रिकेट खेलने के सवाल पर सूर्यकुमार यादव ने कुछ इस अंदाज़ में दिया जवाब

भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन

इस मैच की बात करें तो कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले खेलते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 36 के स्कोर पर टीम को पहला झटका ऋषभ पंत के विकेट के रूप में लगा. इसके बाद भारत ने 108 के कुल योग तक तीन अहम विकेट गंवाए। यहां से सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला और अपने नाबाद शतक की मदद से पूरे ओवर खेलकर टीम ने 191/6 का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में कीवी टीम की ओर से कप्तान केन विलियमसन के अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिससे पूरी टीम 18.5 ओवर में 126 रन पर ढेर हो गई. भारत के लिए दीपक हुड्डा सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 2.5 ओवर में दस रन देकर चार विकेट लिए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...