ENG vs IRE: Joe Root ने रचा इतिहास, बनें टेस्ट मैच में 11000 रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज

Pranjal Srivastava
Published On:
ENG vs IRE

1 जून से England और Ireland के बीच इकलौता टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसमें पहले दिन से ही इंग्लैंड ने अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया है। दरअसल, पहले ही दिन England के तेज गेंदबाज Stuart Broad ने अकेले ही 5 विकेट लेकर Ireland Team की कमर तोड़ दी। ब्रॉड ने पहले दिन 17 ओवर की गेंदबाजी में 51 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं दूसरे दिन Ben Duckett और Ollie Pope ने शतक लगाकर धमाल मचा दिया।

ये भी पढ़ें: T20 Blast: Chris Lynn के तूफान के सामने ढेर हुई Leicestershire, शानदार सेंचुरी के साथ टीम को दिया जीत का तोहफा

इसके बाद तीसरे दिन Ollie Pope का तूफानी दोहरा शतक देखने को मिला, जिसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। दरअसल, Ollie Pope इंग्लैंड के मैदान पर सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि Ollie Pope के अलावा इंग्लैंड के एक और दिग्गज खिलाड़ी ने इतिहास रचा है। उनका नाम है- Joe Root।

Joe Root ने रचा इतिहास

दरअसल, आयरलैंड के खिलाफ मैच में खेलते हुए Joe Root ने दूसरे दिन 56 रनों की पारी खेली और इसी के साथ उन्होंने टेस्ट मैच में अपने 11000 रन पूरे कर लिए। Joe Root ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले जबकि दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। दरअसल Joe Root दुनिया में सबसे तेज 11000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

Joe Root 1 1

ये भी पढ़ें: T20 Blast: Alex Hales की 71 रनों की पारी के बावजूद भी Nottinghamshire को करना पड़ा करारी हार का सामना, जानें मैच का पूरा हाल

ये हैं टेस्ट मैच में सबसे तेज 11000 रन बनाने वाले टॉप 3 खिलाड़ी

टेस्ट मैच में सबसे तेज 11000 रन बनाने का रिकॉर्ड Brian Lara के नाम है, जिन्होंने 121 मैचों में ये कामयाबी हासिल की थी। वहीं इस लिस्ट में दूसरा नाम Sri Lanka के दिग्गज बल्लेबाज और विकेटकीपर Kumar Sangakara का आता है, जिन्होंने 122वें मैच में ये कामयाबी हासिल की थी। वहीं अब तीसरे नंबर पर Joe Root का नाम आ गया है, जिन्होंने अपने करियर के 130वें मैच में ये मुकाम हासिल किया है।

ब्रायन लारा (Brian Lara)

मैच – 121, रन – 11000

कुमार संगाकारा (Kumar Sangakara)

मैच – 122, रन – 11000

जो रुट(Joe Root)

मैच – 130, रन – 11000

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...