रिले रूसो के शतक से दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 104 रन के बड़े अंतर से हराया

Kiran Yadav
Published On:
Riley Rousseau's century helped South Africa beat Bangladesh by a huge margin of 104 runs

रिले रूसो के शतक से दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 104 रन के बड़े अंतर से हराया : टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 के 10वें मुक़ाबले में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 104 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया । दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले खेलकर 205/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम बिना फुल ओवर खेले 101 रन पर ढेर हो गई। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रिले रूसो को उनके शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन टीम को पहले ही ओवर में कप्तान टेम्बा बावुमा के रूप में झटका लगा। बावुमा महज 2 रन बनाकर तस्कीन अहमद का शिकार बने।

यहां से क्विंटन डी कॉक और रिले रूसो के बीच शतकीय साझेदारी देखने को मिली। दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए। दोनों ने 85 गेंदों में 163 रन जोड़कर स्कोर को 170 तक पहुंचाया।

डी कॉक 38 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए। रूसो ने कड़ी बल्लेबाजी की और शानदार शतक बनाया। वह 58 गेंदों में 109 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में सात चौके और आठ छक्के शामिल थे।

ये भी पढ़े : मिलने वाले खाने से खुश नहीं हैं भारतीय खिलाड़ी, सामने आई अहम जानकारियां

हालांकि, बांग्लादेश ने अंतिम ओवरों में वापसी की और दक्षिण अफ्रीका के कुछ विकेट चटकाए। बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने दो विकेट लिए जबकि तस्कीन अहमद , हसन महमूद और अफीफ हुस्सैन को एक – एक विकट मिला।

206 रनो के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने तेज शुरुआत करने की कोशिश की और इस प्रयास में सौम्या सरकार 6 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गईं. नजमुल हुसैन शान्तो भी 6 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान शाकिब अल हसन और अफिफ हुसैन ने क्रमश: 1-1 का स्कोर बनाया।

विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और टीम अपने पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी और उसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश के लिए लिटन टेन ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए एनरिक नॉर्टजे ने चार और तबरेज शम्सी ने तीन विकेट लिए और कागिसो रबाड़ा और केशव महाराज को एक – एक विकेट मिला।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...