Fact Check: विराट कोहली ने ओडिशा ट्रेन हादसे के लिए दान किए 30 करोड़ रुपये, जानिए क्या है सच्चाई?

Sachin Jaisawal
Updated On:
Cricketyatri Ft Image

विराट कोहली ने ओडिशा ट्रेन हादसे के लिए दान किए 30 करोड़ रुपये– उड़ीसा में जब से ट्रेन एक्सीडेंट हुआ है,  उसके बाद से सोशल मीडिया पर विराट कोहली से रिलेटेड एक न्यूज़  तेजी से वायरल हो रही है,  जिसमें बताया जा रहा है कि विराट कोहली ने ₹30 करोड़  डोनेट किया है,  क्या है इस खबर की सच्चाई आइए जानते हैं। 

क्या हो रहा है वाइरल

ट्विटर पर विवेक एस रेड्डी नाम के एक यूजर ने ट्वीट करके कैप्शन लिखा “A man with a golden heart One & Only” खबर है कि विराट कोहली ने ओडिशा रेल हादसे के रिलीफ फंड में 30 करोड़ रुपये दान किए हैं. अब पहली चीज कि ऐसा हम बिल्कुल नहीं कह रहे.

Virat Kohli

ये बातें सोशल मीडिया से सामने आई हैं. लेकिन वो क्या है ना कि हर बार सोशल मीडिया पर जो खबरें होती हैं, वो वैसी नहीं होती जो हमें दिखती हैं. इसीलिए इस खबर को भी पचा पाना मुश्किल हो रहा है.

पड़ताल

हमने इस खबर की पड़ताल शुरू कर दी,  सबसे पहले हमने विराट कोहली के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट चेक किए,  जिसमें एक भी ट्वीट इस तरह का नहीं दिखाई दिया,  फिर हमारी टीम उनके अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल को खाँगली,  लेकिन कहीं पर भी अधिकारिक बयान भी नहीं मिला है,  जो यह दावा करता हो कि विराट कोहली ने कुछ ऐसा किया।

हालांकि विराट कोहली के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से,  एक ट्वीट मिला,  जिसमें विराट कोहली अपना दुख जाहीर कर रहे हैं, लेकिन डोनैशन से रिलेटेड कोई भी बयान नहीं मिला 

इसे भी पढ़ें- Viral Video: बाल-बाल बचे अंपायर, Ravindra Jadeja ने सुपरहीरो की तरह बचाई जान, Watch Video!

क्या है सच्चाई

हमने अपनी रिसर्च से यह पाया,  कि यह खबर फेक है,  जो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है,  अगर इस तरह का खबर आपके भी व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर आ रहा है,  तो कृपया उसे शेयर ना करें और जागरूक बने

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Sachin Jaisawal

Sachin Jaisawal

जो भी लिखता हु, नए अंदाज से खैर ये सब कुछ आपके लिए क्योंकि आपको जानकारी देना हमारा कर्तव्य नही बल्कि उत्तरदायित्व है.आपने पढ़ा, हमने लिखा क्योंकि सब कुछ फिलहाल मैं आपके लिए ही कर रहा, खैर चलिए फिर कुछ नए अंदाज में लिखते हैं..

Follow Us On

Related Articles

SFS vs PLO Dream11
|

SFS vs PLO Dream11 Prediction in Hindi, Dream11 Team, Fantasy Cricket, Pitch Report, T10 Match, ECS T10 Bulgaria

SFS vs PLO Dream11 Prediction in Hindi – SFS vs PLO T10 Match 2025 मैच डिटेल्स : SFS vs PLO के बीच T10 Match ...

Fact Check
|

Fact Check: क्या पाकिस्तान को हराने के लिए रतन टाटा राशिद खान को देने वाले हैं 10 करोड़ रुपए का इनाम? सामने आई सच्चाई

World Cup 2023 के 22वें मैच में Afghanistan ने Pakistan को हराकर बड़ा उलटफेर करते हुए सभी को हैरान कर दिया था। इस मैच ...

surya kumar yadav childhood fake video viral
|

Fact-check: सूर्या कुमार यादव के बचपन का वीडियो बता कर किया जा रहा है शेयर, जानिए सच्चाई

सूर्या कुमार यादव के बचपन का वीडियो बता कर किया जा रहा है शेयर– नमस्कार दर्शकों एक बार फिर क्रिकेट यात्री ने एक फेक ...

Naveen -ul-haq
|

Fact-Check: नवीन उल हक ने विराट कोहली को बोला “Sorry”, ये दावा फर्जी हैं?

Cricketyatri, Delhi- आज ट्विटर पर एक ट्वीट ट्रेंड कर रहा है जिसमे विराट कोहली के विरोधी Naveen ul haq ने विराट कोहली से ट्वीट ...

This video of Dhoni's arrest is fake
|

Fact Check- धोनी की गिरफ़्तारी का ये वीडियो है फर्जी, जाने पूरा सच

धोनी की गिरफ़्तारी का ये वीडियो है फर्जी– 16 मई को फेसबुक पर विवान कपूर नाम के एक आईडी पर,  महेंद्र सिंह धोनी के ...

Dream 11 Trick Misleading Content
|

फर्जी हेड लाइन से लोगों को बेवकूफ बना रहे है ये साइट्स, ड्रीम 11 मे करोड़ों कमाने का बताते हैं ट्रिक

फर्जी हेड लाइन से लोगों को बेवकूफ बना रहे है ये साइट्स– आईपीएल का दौर चल रहा है,  ऐसे भी बहुत सारी साईट  dream11 ...