Ravindra Jadeja ने रचा इतिहास, इस दिग्गज गेंदबाज को पछाड़ आगे निकले जडेजा

Pranjal Srivastava
Published On:
Cricketyatri Ft Image

England के द ओवल क्रिकेट स्टेडियम में 7 जून से India और Australia के बीच WTC Final 2023 का महा मुकाबला खेला जा रहा था, जिसमें भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा। जहां पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 469 रनों की लीड रखी। वहीं इसके जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी 300 रनों के अंदर ही सिमट के रह गई। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के सामने टीम इंडिया के बल्लेबाजों की एक ना चली और आखिरकार 294 रनों पर भारत की पहली पारी पर ब्रेक लग गया।

Ravindra Jadeja 6

Sir Jadeja ने गेंद और बल्ले से किया शानदार प्रदर्शन

आपको बता दें कि Ravindra Jadeja ने जहां ऑस्ट्रेलिया की पारी के समय गेंद से कमाल दिखाते हुए 1 सफलता हासिल की तो वहीं जब भारतीय बल्लेबाज एक-एक करके बिखर रहे थे। उस समय जडेजा ने भारतीय टीम को सपोर्ट दिया और 51 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 48 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि भारतीय टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया के दिए गए रनों की लीड पर थी।

ani ravindra jadeja 112451 1

दूसरी पारी में जडेजा ने झटके 3 विकेट

ऐसे में टीम के गेंदबाजों पर काफी मजबूत जिम्मेदारी थी और वो थी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को कम से कम रनों पर रोकना। ऐसे में Ravindra Jadeja ने दूसरी पारी में अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया और चौथे दिन लंच ब्रेक होने तक ऑस्ट्रेलिया के 3 दिग्गज खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

ये भी पढ़ें IPL 2023: Ahmedabad Stadium में तेज बारिश में भीगते हुए मस्ती करते नजर आए फैंस, Watch Viral Video!

ANI 20230609180204

Ravindra Jadeja ने रचा इतिहास

Ravindra Jadeja ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए Steve Smith 34(47), Travis Head 18(27) और Cameron Green 25(95) जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। वहीं इन सफलताओं के साथ ही रवींद्र जडेजा ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, इन 3 विकटों से साथ अब उनके नाम 65 टेस्ट मैचों में 267 विकेट हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: MS Dhoni हैं लग्जरी बाइक्स के दीवाने, बेजोड़ है MSD की बाइक कलेक्शन

इस दिग्गज खिलाड़ी का तोड़ा रिकॉर्ड

ऐसे में Ravindra Jadeja टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के पहले भारतीय स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भारत के दिग्गज पूर्व स्पिनर बिशन सिंह बेदी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 67 मैचों में 266 विकेट चटकाए थे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...