हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा को भारतीय टी20 टीम का कोच बनाने की दी सलाह

Kiran Yadav
Published On:
Harbhajan Singh advised Ashish Nehra to become the coach of the Indian T20 team

हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा को भारतीय टी20 टीम का कोच बनाने की दी सलाह : पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा को भारतीय टीम का कोच बनाने की सलाह दी है। टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की शर्मनाक हार के बाद आशीष नेहरा को लेकर हरभजन सिंह की ये प्रतिक्रिया आई है. उनके मुताबिक आशीष नेहरा टी20 फॉर्मेट के लिए बेहतरीन कोच साबित हो सकते हैं।

दरअसल, आशीष नेहरा की अगुवाई में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम किया था। गुजरात टाइटंस की टीम पहली बार आईपीएल में हिस्सा ले रही थी और आशीष नेहरा की कोचिंग में टीम चैंपियन बनी थी और इसी वजह से उनकी काफी तारीफ भी हुई थी.

ये भी पढ़े : विराट कोहली ने बांग्लादेश के दौरे से पहले शुरू की कड़ी ट्रेनिंग , देखे वीडियो

आशीष नेहरा को टी20 प्रारूप की अच्छी समझ है- हरभजन सिंह

हरभजन सिंह के मुताबिक अगर नेहरा को भारतीय टीम का कोच बना दिया जाए तो वह वहां भी काफी सुधार कर सकते हैं। अबुधाबी में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा,

” मैं राहुल द्रविड़ की काफी इज्जत करता हूं लेकिन आशीष नेहरा इस फॉर्मेट के बारे में बेहतर जानते हैं। मैं और राहुल द्रविड़ कई साल साथ खेले हैं और उनमें काफी गहरी समझ है लेकिन यह फॉर्मेट काफी अलग है। जिसने हाल ही में यह गेम खेला है वही इसकी ट्रिक्स समझ सकता है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आप राहुल द्रविड़ को टी20 से हटा दें लेकिन आशीष नेहरा और राहुल द्रविड़ मिलकर काम कर सकते हैं और 2024 के लिए एक बेहतरीन टीम तैयार कर सकते हैं।”

आपको बता दें कि 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था. टीम को उनसे काफी उम्मीदें थीं लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम को सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. इसके बाद राहुल द्रविड़ की कोचिंग पर भी कई सवाल उठे थे.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...