न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए वसीम जाफर ने चुनी अपनी प्लेइंग XI

Kiran Yadav
Published On:
Wasim Jaffer picks his playing XI for the first ODI against New Zealand

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए वसीम जाफर ने चुनी अपनी प्लेइंग XI : टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलने हैं। इसके लिए टीम इंडिया की कमान शिखर धवन के हाथ में है. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी है। उन्होंने कई स्टार खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

वसीम जाफर ने चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन

ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने पहले वनडे मैच से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का चयन किया है. इसके लिए उन्होंने शिखर धवन और शुभमन गिल को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी है. ये दोनों बल्लेबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और अपने दम पर मैच जिताने का माद्दा रखते हैं।

इन खिलाड़ियों को मिला मिडिल ऑर्डर में मौका

मध्य क्रम में वसीम जाफर ने श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत को चुना है। सूर्यकुमार यादव काफी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। वहीं, विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत को सौंपी गई है।

ये भी पढ़े : हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा को भारतीय टी20 टीम का कोच बनाने की दी सलाह

इन 4 ऑलराउंडरों को मिली जगह

वसीम जाफर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए चार ऑलराउंडरों को टीम में चुना है. इसके लिए उन्होंने टीम में दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर को मौका दिया है। ये खिलाड़ी किलर बॉलिंग और डैशिंग बैटिंग में माहिर हैं।

ये 2 तेज गेंदबाज टीम में शामिल हैं

तेज गेंदबाज के तौर पर वसीम जाफर ने अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक को मौका दिया है. पिछले कुछ समय से अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंदों के दम पर सबका दिल जीत लिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, उमरान मलिक की रफ्तार उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

वसीम जाफर की पहले वनडे के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार है :

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...