Women’s Ashes 2023: Sophie Ecclestone ने ड्यूक बॉल से मचाया कोहराम, 5 विकेट लेकर दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया का किया काम तमाम

Pranjal Srivastava
Published On:
Cricketyatri Ft Image

Men’s Ashes 2023 के बाद अब 22 जून से Women’s Ashes 2023 का भी धमाकेदार आगाज हो चुका है और पहले दिन से ही इस मैच में भी रोमांच का अलग ही लेवल देखने को मिल रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला और ये कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने इस अवसर का पूरा फायदा उठाया और अपनी पहली पारी में 473 रन जोड़ दिए।

इस दौरान इंग्लैंड की गेंदबाज Sophie Ecclestone ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए आधी ऑस्ट्रलिया टीम को अकेले ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

ये भी पढ़ें: Ashes के इतिहास में इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया था ऐसा कारनामा, नहीं टूटा है अब तक 85 साल पुराना रिकॉर्ड

362489.10

Sophie Ecclestone का पहला 5 विकेट ह़ॉल

आपको बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाते हुए इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इस बीच उनके रनों का आंकड़ा बढता ही गया। हालांकि इस बीच इंग्लैंड की स्पिन गेंदबाज Sophie Ecclestone अकेले ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर भारी पड़ी और उन्होंने पहली ही पारी में 5 विकेट झटक लिए। हालांकि इसके बावजूद भी ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहली पारी में 473 रनों की लीड ले ली। वहीं इसके जवाब में इंग्लैंड की तरफ से भी शानदार बल्लेबाजी का नजारा देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: Women Ashes 2023 बीते दिन यानी 22 जून से शुरू

cri 220623 engvaus td1 hd13 f 2

मैच का हाल

आपको बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जहां Ellyse Perry ने 153 गेंदों में 15 चौकों की सहायता से 99 रनों की पारी खेली, तो वहीं Sutherland ने आखिरी में आकर भी शानदार शतक जड़ दिया। इस दौरान Sutherland ने 184 गेंदों पर 16 चौके और 1 छक्के की मदद से कुल 137 रनों की पारी खेली।

दोनों की इस धमाकेदार पारी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 473 रनों की लीड ले ली। वहीं इसके जवाब में इंग्लैंड की तरफ से भी काफी बेहतरीन बल्लेबाजी देखने को मिली और दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 218 रन जोड़ लिए हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...