मैदान पर सिर्फ रन ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में पैसों की बारिश भी करते हैं Shubman Gill, जानें उनकी नेटवर्थ

Pranjal Srivastava
Published On:
Shubman Gill

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तूफानी बल्लेबाज Shubman Gill आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। गिल रियल लाइफ में खुद तो बहुत कम बोलते हैं, लेकिन मैदान पर उनका बल्ला जमकर बोलता है। IPL 2023 में उन्होंने अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया।

इस सीजन में उनके बल्ले से रनों का बारिश तो हुई ही थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रियल लाइफ में गिल के घर पैसों की भी बारिश होती है। आईपीएल हो या इंटरनेशनल टीम के लिए खेलना, ये सब उन्होंने अभी कुछ ही सालों पहले शुरू किया है, लेकिन इतने कम समय में ही उन्होंने बल्लेबाज के रूप में अपनी अलग पहचान बना ली है।

ये भी पढ़ें: MS Dhoni को क्यों कहा जाता था ‘होपलेस रोमांटिक’? साक्षी को इंप्रेस करने में भी कैप्टन कूल के छूट गए थे पसीने

images 3 30

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं Shubman Gill

आपको बता दें कि शुभमन गिल एक किसान के परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने अपने क्रिकेट टैलेंट के दम पर आज अपना नाम कामयाबी के शिखर पर दर्ज कर लिया है। हर एक साल के साथ उनकी कमाई के आंकड़े में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। वहीं बात करें उनके नेटवर्थ की तो आज के समय में शुभमन गिल लगभग 4 मिलियन डॉलर यानी 31 करोड़ रुपए से ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। इसी के साथ गिल हर महीने लगभग 66 लाख रुपए से भी अधिक की कमाई करते हैं।

images 4 1

BCCI से मिलती है सालाना इतनी रकम

शुभमन गिल ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से खुद के खेल प्रदर्शन को काफी प्रमोट किया है। ऐसे में उन्हें BCCI के कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में भी प्रमोशन मिल ही गया है। दरअसल, गिल को BCCI के कॉन्ट्रैक्ट ‘B’ में शामिल किया गया है, जिसकेतहत उन्हें BCCI के द्वारा सालाना 3 करोड़ रुपए मिलते हैं। इसके अलावा गिल आईपीएल से भी मोटी कमाई करते हैं। जहां साल 2018 में उन्हें 1.8 करोड़ में कोलकाता ने खरीदा था। वहीं बीते साल गुजरात की टीम ने क्रिकेटर को 8 करोड़ में रिटेन किया था।

ये भी पढ़ें: IPL 2023: Shubhman Gill की सतक के फैन हुए Yuvraj Singh, कहा- गिल को गिफ्ट कर दो कार, Watch Video!

images 3 31

ब्रांड एंडोर्समेंट से करते हैं मोटी कमाई

आपको बता दें कि शुभमन गिल के पास कमाई के और भी कई जरिए हैं। गिल क्रिकेट के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी ताबड़तोड़ कमाई करते हैं। वो CEAT, Nike, Fiama, जिलेट, एंगेज जैसे कई बड़े ब्रांड को एंडोर्स करते हैं। साथ ही वह फैशन ब्रांड ‘शांतनु निखिल क्रिकेट क्लब’ के भी एंबेसडर हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Justin Langer
|

“विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ हैं…”, Justin Langer भी निकले किंग कोहली के फैन, तारीफ में कही ये बात

RCB के पूर्व कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज किराट कोहली इन दिनों IPL में अपने बल्ले से खूब धूम मचा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में ...

Dinesh Kartik
|

‘मुझे पीली जर्सी का हिस्सा बनना…’, IPL खेलने के बावजूद आखिर Dinesh Kartik को रह गया किस बात का अफसोस?

भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लाज और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक इन दिनों IPL 2024 में धूम मचा रहे हैं। स्टार बल्लेबाज इस सीजन में ...

CSK
|

क्या ऋतुराज गायकवाड़ की स्लो शुरूआत बनेगी CSK के लिए खतरा? कोच Erik Simmons ने दिया जवाब

IPL 2024 में अबतक कुल 22 मुकाबले खेले जा चुके हैं और हर बीतते मैच के साथ आईपीएल का क्रेज लोगों के सर चढ़कर ...

एक्ट्रेस से कम नहीं क्रिकेटर Umesh Yadav की पत्नी
|

Umesh Yadav Wife: एक्ट्रेस से कम नहीं क्रिकेटर Umesh Yadav की पत्नी, जानिए क्या करती है Tanya Yadav, See Photos!

एक्ट्रेस से कम नहीं क्रिकेटर Umesh Yadav की पत्नी- बीती रात भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज उमेश यादव के पिता का निधन ...

KL Rahul
|

आलीशान जिंदगी जीने के तरीके के लिए जाने जाते हैं KL Rahul, क्रिकेटर की नेटवर्थ सुन उड़ जाएंगे होश

KL Rahul: भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान केएल राहुल इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम ने Asia ...

Yuzvendra Chahal
|

करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी गाड़ियां, Yuzvendra Chahal को पसंद है लैविश लाइफ, जानें उनकी नेटवर्थ

Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपनी शानदार स्पिनिंग गेंदबाजी से फैंस को अपना दीवाना बना रखा हैं। चहल ने अपनी ...