“विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ हैं…”, Justin Langer भी निकले किंग कोहली के फैन, तारीफ में कही ये बात

Pranjal Srivastava
Updated On:
Justin Langer

RCB के पूर्व कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज किराट कोहली इन दिनों IPL में अपने बल्ले से खूब धूम मचा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में ना सिर्फ वो एक शतक जड़ चुके हैं, बल्कि वो फिलहाल इस सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज यानी ऑरेंज कैप होल्डर भी हैँ।

विराट कोहली का नाम सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं। उनके फैंस दुनियाभर में फैले हुए हैं और अपने क्रिकेट करियर में किंग कोहली ने कई बेहतरीन रिकॉर्डस अपने नाम किए हैं। उनकी बल्लेबाजी पर फिदा होने वालों और उनकी तारीफ करने वालों की कोई कमी नहीं है।

इस बीच अब हाल ही में लखनऊ सुपर जाइंट्स के कोच ने भी कोहली की जमकर तारीफ की है और कहा है कि मैंने अपनी जिंदगी में कई सारे क्रिकेटर्स देखे लेकिन विराट उनमें से सबसे बेस्ट हैं।

327aa860 f47e 11ee a106 c7f3d59c5a56 jpg

Justin Langer ने की किंग कोहली की तारीफ

दरअसल, Lucknow Super Giants के कोच जस्टिन लैंगर ने विराट कोहली के बारे में बात करते हुए कहा कि, “मैंने अपने जीवन में जितने भी खिलाड़ी देखे हैं उनमें विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ हैं, मुझे विव रिचर्ड्स, बॉर्डर, तेंदुलकर, लारा, क्रो बहुत पसंद हैं लेकिन कोहली की ऊर्जा और जुनून असाधारण है, वह बहुत फिट हैं और उनके विकेट के बीच दौड़ लाजवाब है।”

IPL 2024 के ऑरेंज कैप होल्डर बने हुए हैं किंग कोहली

आपको बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में अबतक RCB ने कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें Virat Kohli का बल्ला जमकर बोला है। इन 5 मुकाबलों में विराट ने 316 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक भी निकला है। हालांकि बता दें कि विराट की बेहतरीन बल्लेबाजी के बावजूद RCB इस टूर्नामेंट में 5 में से 4 मुकाबले हार चुकी है और महज 1 ही जीत पाई है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...