Ashes 2023 का दूसरा टेस्ट मैच आज से होगा शुरु, Lord’s में होगा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महाघमासान

Pranjal Srivastava
Published On:
Cricketyatri Ft Image

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज 2023 का दूसरा मैच आज यानी 28 जून से खेला जाना है। इस मैच का आयोजन इंग्लैंड के लॉर्डस क्रिकेट ग्राउंड में किया जा रहा है, जिसमें दोनों टीमों के बीच महामुकाबला होने वाला है।

गौरतलब है कि एशेज 2023 के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 2 विकेट से मात दे दिया था। ऐसे में आज के दिन इंग्लैंड एक अलग और बेहतर अप्रोच के साथ जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी।पहले मैच में भले ही इंग्लैंड को हार मिली हो, लेकिन इस मैच से वो अपनी हार की भरपाई करने की पूरी कोशिश करते नजर आएंगे। आपको याद दिला दें कि एशेज 2022 में भी ऑस्ट्रेलिया के हाथों इंग्लैंड को करारी हार का सामना करना पड़ा था। बीते साल ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 4-0 से हरा दिया था।

ashes banner 2

ये भी पढ़े: Women’s Ashes 2023 के एकमात्र टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दी मात

Head To Head मुकाबले में कौन किसपर भारी?

आपको बता दें कि एशेज इतिहास में Head To Head मुकाबलों में अबतक ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड पर भारी पड़ती नजर आई है। अबतक दोनों टीमों के बीच 72 एशेज मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 34 में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है, जबकि इंग्लैंड को 32 एशेज सीरीज में जीत मिली है।

england vs australia r8ju.1280

इसके अलावा 6 एशेज मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। वहीं अगर इनडिविजुअल मैचों की बात करें तो अबतक दोनों टीमों के बीच कुल 341 मुकाबलें खेले गए हैं, जिसमें से 141 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है। वहीं इंग्लैंड को 108 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है।

eng vs aus the ashes

ये भी पढ़े: Women’s Ashes 2023 के एकमात्र टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दी मात, टूटा 8 साल पुराना ये रिकॉर्ड

यहां देखें दोनों टीमों के स्कवॉड-

ऑस्ट्रेलिया टीम

पैट कमिंस (c), स्टीव स्मिथ, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर।

इंग्लैंड टीम: 

बेन स्टोक्स (c), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जक क्रॉली, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, मोइन अली, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जोश टोंग, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...