Ashes 2023 के दौरान ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, पहले मैच में 8 विकेट लेने वाला ये गेंदबाज चोट के कारण हुआ बाहर

Ankit Singh
Published On:
Cricketyatri Ft Image

Ashes 2023 के दूसरे टेस्ट मैच का घमासान कल यानी 28 जून से शुरू हो चुका है। इस बार ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ये दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में मैदान पर कदम रखते ही ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर Nathan Lyon ने इतिहास रच दिया था।

r0 0 800 600 w800 h600 fmax 1

ये भी पढ़े: Ashes 2023 के दूसरे टेस्ट मैच में भी Joe Root जलवा बरकरार

दरअसल, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से लगातार 100 मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। हालांकि अब इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। दरअसल, नाथन लियोन को चोट लग गई है और वो मैच से बाहर हो गए हैं।

ये भी पढ़े: Ashes 2023 के दूसरे मैच के दौरान Steve Smith ने हासिल की बड़ी कामयाबी

Nathan Lyon हुए चोटिल

आपको बता दें कि इस मैच के दौरान दूसरे दिन की समाप्ति तक लियोन दाहिनी पिंडली की चोट के कारण लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए। दरअसल, फील्डिंग करते हुए गेंद रोकने के चक्कर में उन्हें ये चोट लगी, जिसके कारण वो बुरी तरह दर्द से कराहते नजर आए। आखिरकार उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।  

Nathan Lyon 186a226a1c0 medium

Lyon खेल रहे हैं अपने टेस्ट करियर का लगातार 100वां मैच

गौरतलब है कि ये मैच नाथन लियोन के टेस्ट करियर का 100वां मैच है। साथ ही इस मैच में कदम रखते ही वो लगातार 100 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। इस सीरीज के पहले मैच में लियोन ऑस्ट्रेलिया के लिए एक अच्छा एसेट साबित हुए थे। उन्होंने पिछले मैच में 8 विकेट अपने नाम किए थे। ऐसे में उनका चोटिल होना ऑस्ट्रेलिया के लिए घातक साबित हो सकता है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...