Ashes 2023: महज 2 रन से शतक से चूके Ben Duckett, पहले मैच में भी रन बनाने में रहे थे नाकाम

Pranjal Srivastava
Published On:
Ben Duckett

Ashes 2023 के दूसरे टेस्ट मैच का घमासान 28 जून से शुरू हो चुका है। इस बार ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ये दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज Steve Smith ने पहली ही इनिंग में कमाल करते हुए शानदार शतक जड़ दिया, जिसके बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 416 रनों की बढ़त हासिल कर ली।

0COnK4I8

ये भी पढ़े: Ashes 2023: एक बार फिर कैच पर हुआ बवाल, इस बार निशाने पर आए Steve Smith, देखें वीडियो

फ्लॉप रहे इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज

हालांकि इसके जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं रही और इंग्लैंड की पूरी टीम महज 325 रनों पर ही ढेर हो गई। आपको बता दें कि इस मैच में Joe Root से लेकर बेयरस्टो तक जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का बल्ला खामोश रहा और सभी सस्ते में पवेलियन लौट गए, लेकिन इस बीच इंग्लैंड के एक युवा बल्लेबाज ने अपने दम पर इंग्लैंड के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया।

2.72807107

महज 2 रन से सेंचुरी से चूके Ben Duckett

दरअसल, इस मैच में इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज Ben Duckett ने अकेले एक तरफ से इंग्लैंड की बिखरती पारी को संभालने की पूरी कोशिश की। हालांकि धमाकेदार बल्लेबाजी करने के बावजूद बेन डकेट सेंचुरी लगाने से चूक गए। दरअसल, Duckett महज 2 रनों से सेंचुरी से दूर रह गए। उन्होंने इस मैच के दौरान 134 गेंदों का सामना करते हुए 98 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल थे।

ये भी पढ़े: Ashes 2023 में दूसरे मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका

पहले मैच में भी नहीं चला था Duckett का बल्ला

आपको बता दें कि Ashes 2023 के पहले मैच में भी एजबेस्टन में Ben Duckett का बल्ला खामोश ही रहा था। उन्होंने पहले मैच की दोनों पारियों में कुल मिलाकर सिर्फ 31 रन बनाए थे। ऐसे में इस मैच में सेंचुरी लगाकर उनके पास अपना रिकॉर्ड सुधारने का अच्छा मौका था, लेकिन वो महज 2 रनों से चूक गए और Josh Hazlewood की गेंद पर David Warner द्वारा कैच आउट होकर निराश मन से पवेलियन लौट गए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...