ODI World Cup Qualifiers 2023 के दौरान Wanindu Hasaranga से हुई बड़ी चूक, ICC ने दी ये सजा

Pranjal Srivastava
Published On:
Wanindu Hasaranga

ODI World Cup Qualifiers 2023 का घमासान इन दिनों Zimbabwe में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में वैसे तो सभी टीमें काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है, लेकिन Sri Lanka इस टूर्नामेंट की शुरुआत से ही काफी फॉर्म में नजर आ रही है। इस टूर्नामेंट में श्रीलंकाई टीम ने अब तक एक के बाद एक कई बड़ी जीत हासिल की है।

ये भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट मैच में भी Joe Root जलवा बरकरार, एक ही ओवर में झटके 2 विकेट, Watch Video!

images 4 19

Wanindu Hasaranga से हुई बड़ी चूक

वहीं इस टूर्नामेंट में श्रीलंकाई स्टार स्पिनर Wanindu Hasaranga का फॉर्म अलग लेवल पर नजर आ रहा है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक खेले गए सभी मैचों को मिलाकर कुल 20 विकेट हासिल किए हैं। हालांकि हाल ही में Netherlands के खिलाफ खेले गए एक मैच के दौरान गुस्से में उनसे एक बड़ी गलती हो गई है, जिसका खामियाजा भी उन्हें चुकाना पड़ा है। दरअसल, ICC ने उनकी इस हरकत के लिए उन्हें जमकर फटकार लगाई है।

images 4 20

Hasaranga से हुई ये गलती

आपको बता दें कि इस मैच के दौरान Wanindu Hasaranga सस्ते में आउट हो गए, जिससे वो काफी निराश और क्रोधित हो गए। ऐसे में पवेलियन लौटते समय उन्होंने बाउंड्री रोप पर गुस्से में अपना बल्ला मारा, जो ICC आचार संहिता लेवल 1 का उल्लंघन है। इस हरकत के लिए ICC ने हसरंगा को फटकार तो लगाई ही और इसी के साथ उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया। आपको बता दें कि हसरंगा के खाते में पहले से ही एक डिमेरिट प्वाइंट था और अब इस प्वाइंट के साथ उनके खाते में 2 डिमेरिट प्वाइंट हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: Ashes 2023: दूसरे मैच में नहीं चला इंग्लैंड का बैजबॉल मैजिक, महज 325 रनों पर ढेर हुई पूरी टीम

images 4 18

Wanindu Hasaranga ने मानी अपनी गलती

आपको बता दें कि ICC द्वारा फटकार के बाद हसरंगा ने अपनी गलती स्वीकार की है और साथ ही साथ सजा को भी स्वीकार कर लिया है। दरअसल, हसरंगा की इस गलती के लिए लेवल 1 के उल्लंघन के तहत न्यूनतम जुर्माना आधिकारिक फटकार तथा अधिकतम जुर्माना खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत या फिर 2 डिमेरिट प्वाइंट होता है। ऐसे में हसरंगा को इस गलती के लिए 1 डिमेरिट प्वाइंट की सजा मिली है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...