Ashes 2023: जब Joe Root ने लपका Travis Head का असंभव कैच, कमेंटेटर भी रह गए थे दंग, Watch Video!

Pranjal Srivastava
Published On:
Cricketyatri Ft Image

28 जून से इंग्लैंड के लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच Ashes 2023 का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा था, जिसमें इंग्लैंड को एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में इंग्लैंड के अनुभवी और टेस्ट में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज Joe Root का बल्ला कोई कमाल नहीं दिखा पाया, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने गेंद से तो कमाल किया ही किया और साथ ही फील्डिंग में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें: Ashes 2023: “किस्मत हो तो Joe Root जैसी”, कैच आउट होकर भी रहे नॉट आउट, Watch Video!

ezgif.com gif maker 8

Joe Root ने लपका असंभव कैच

दरअसल, इस मैच के दौरान Joe Root ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे Travis Head का ऐसा शानदार कैच पकड़ा, जो लगभग पकड़ पाना नामुमकिन था, लेकिन जो नामुमकिन को भी मुमकिन कर दिखाए उनका नाम ही जो रूट है और उन्होंने ये साबित करके दिखाया भी। उनके इस कैच को देख सिर्फ Travis Head ही नहीं बल्कि कमेंटेटर के भी होश उड़ गए।

Joe Root ने हवा में उड़कर एक हाथ से लपका शानदार कैच

आपको बता दें कि मैच के दौरान ये नजारा ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 68वें ओवर में देखने को मिला था, जब Joe Root ने एक ही हाथ से शानदार कैच लपक कर ट्रेविस हेड को पवेलियन वापस भेज दिया। दरअसल, Stuart Broad ने इस ओवर की तीसरी गेंद डाली, जो Travis Head की उम्मीद से थोड़ी ज्यादा ऊपर उछाल कर गई।

ऐसे में गेंद को नीचे दबाने के लिए उन्होंने हवा में उछलकर उसे नीचे की तरफ दबाने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर शॉर्ट लेग की तरफ हवा में उड़ गई और Joe Root ने शानदार तरीके से हवा में उछलकर एक हाथ से ही इस कैच को लपक लिया, लिहाजा Travis Head को निराश मन से पवेलियन लौटना पड़ा।

ये भी पढ़ें: West Indies के खिलाफ सुपर ओवर में Logan Van Beek ने रचा इतिहास

Joe Root

Joe Root के कैच से कमेंटेटर भी हुए हैरान

दरअसल, जो रूट का ये कैच इतना दमदार था कि खुद Travis Head भी इसे देखकर दंग रह गए। उन्हें भरोसा ही नहीं हुआ कि ये कैच वाकई पकड़ा जा चुका है। वहीं इस कैच को देख तो कमेंटेटर ने भी अपने दांतों तले उंगलियां दबा ली। पूरे स्टेडियम में अचानक ही दर्शकों का जोश दिखने लगा। कमेंटेटर ने भी इस दौरान जो रूट की जमकर तारीफ की।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...