लॉन्ग रूम में हुए हंगामे के बाद MCC ने लिया सख्त एक्शन, खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले तीनों मेंबर्स के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई

Pranjal Srivastava
Published On:
Cricketyatri Ft Image

Ashes 2023 के दूसरे मैच के आखिरी दिन लॉर्ड्स लॉन्ग रूम में हुए हंगामे पर MCC ने घोर निंदा जाहिर करते हुए खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले तीनों मेंबर्स के साथ कड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, मैच की दूसरी पारी के दौरान Jonny Bairstow का रन आउट विवाद की वजह बन गया, जिसके बाद पूरे स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के प्रति विरोध और नारे लगने लगे।

वहीं ये विरोध प्रदर्शन इतना बढ़ गया कि लॉन्ग रूम की तरफ जाते हुए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से MCC मेंबर्स भिड़ गए और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। हालांकि अब MCC मेंबर्स की इस हरकत पर सख्त कार्रवाई करते हुए MCC ने तीनों सदस्यों को कड़ी सजा दी है।

Capture 2 1

ये भी पढ़े: Ashes 2023: जब Joe Root ने लपका Travis Head का असंभव कैच, कमेंटेटर भी रह गए थे दंग, Watch Video!

MCC ने तीनों मेंबर्स के खिलाफ लिया सख्त एक्शन

आपको बता दें कि लॉन्ग रूम में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के साथ हुए बुरे बर्ताव मामले में MCC ने खुद बड़ा एक्शन लिया गया है। दरअसल, Marylebone Cricket Club ने इस मामले में सख्ती बरतते हुए खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले तीनों सदस्यों को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले की जांच के बाद MCC ने अपने तीनों सदस्यों की गलती स्वीकार की और उन्हें उनके पद से सस्पेंड कर दिया गया।

ये भी पढ़े:Ashes 2023 के दूसरे मैच में इंग्लैंड को मिली लगातार दूसरी हार, ऑस्ट्रेलिया ने लॉर्डस में दी 43 रनों से मात

क्या है पूरा मामला?

ये हंगामा Jonny Bairstow के रन आउट के बाद शुरू हुआ। बेयरस्टो के रन आउट होने के बाद, गुस्साए अंग्रेजी प्रशंसकों ने नारे लगाए। जब पैट कमिंस और उनके खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियों से ऊपर जाने के लिए लॉन्ग रूम में चले गए तो उपहास जारी रहा। उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर सदस्यों के साथ बहस करने लगे। तभी वहां खड़े सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें धक्का दिया। ऐसे में MCC ने अपने सदस्यों की इस हरकत की निंदा करते हुए उनपर सख्त कार्रवाई की है। MCC ने बकायदा एक बयान जारी करते हुए इस हरकत की निंदा की है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...